Move to Jagran APP

बाजीराव मस्तानी एक्टर्स ने खरीदी ये लग्जरी कार, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश!

रणवीर सिंह ने कथित तौर पर अपने 36वें जन्मदिन पर जून 2021 में Mercedes-Maybach GLS600 खरीदी थी। हालांकि परिवहन वेबसाइट पर एक त्वरित खोज से पता चलता है कि यह किसी अन्य नाम पर पंजीकृत है। दोनों SUVs का ब्लू कलर एक जैसा है।

By Atul YadavEdited By: Published: Sun, 04 Sep 2022 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 04 Sep 2022 08:30 AM (IST)
बाजीराव मस्तानी एक्टर्स ने खरीदी ये लग्जरी कार, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश!
रणवीर सिंह के गैराज में शामिल हुई एक और लग्जरी कार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने घर एक नई लग्जरी कार का स्वागत किया है, जिसका नाम Mercedes-Maybach GLS600 है। यह गाड़ी ब्रांड की सबसे प्रीमियम कारों में से एक है। दीपिका ने जो गाड़ी ली है उसकी कीमत 2.8 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) बताई जा रही हैं। आइये जानते हैं इस गाड़ी के खास फीचर्स के बारे में जो अपने सेगमेंट में खुद को सबसे महंगी बनाती है।

loksabha election banner

Mercedes-Maybach GLS600 ऑटोमेकर की सबसे शानदार SUV है और इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक पैनोरमिक स्लाइडिंग सनरूफ, वेंटिलेटेड मसाज सीट्स और बहुत कुछ के साथ फीचर से भरपूर केबिन मिलता है। लग्जरी कार के केबिन में बैठते ही आपको लग्जरी अहसास क्या होता है उसके बारे में पता लग जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कपल ने Mercedes-Maybach GLS600 कार को दीपिका प्रकाश पादुकोण के नाम से पंजीकृत है और 2 सितंबर, 2022 को मुंबई आरटीओ में पंजीकृत हुई थी।

Mercedes-Maybach GLS600 भारत में जर्मन कार निर्माता Mercedes-Benz की सबसे महंगी और शानदार SUV है। दिलचस्प बात यह है कि रणवीर सिंह ने कथित तौर पर अपने 36वें जन्मदिन पर जून 2021 में Mercedes-Maybach GLS600 खरीदी थी। हालांकि, परिवहन वेबसाइट पर एक त्वरित खोज से पता चलता है कि यह किसी अन्य नाम पर पंजीकृत है। दोनों SUVs का ब्लू कलर एक जैसा है।

इंजन की बात करें तो GLS600 सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है और इसमें 4.0-लीटर V8 इंजन के साथ 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम है। इंजन 557 पीएस और 730 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि हाइब्रिड सिस्टम 22 पीएस और 250 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.