विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Range Rover Sport Electric भारत में अनवील, मिलेगी 609 किमी की रेंज और हीटेड सीट जैसे फीचर्स

Published: Wed, 30 Sep 2026 06:34 PM (IST)

Range Rover Sport Electric: JLR ने रेंज रोवर इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा उठा दिया है जिसकी बुकिंग भारत में शुरू हो गई है जो मार्च 2027 तक आ सकती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। JLR ने आधिकारिक तौर पर Range Rover Sport Electric को अनवील कर दिया है और भारत में इस SUV के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। रेंज-रोवर स्पोर्ट लाइन-अप में यह अपनी तरह का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल है जो स्पोर्ट बैज के दमदार अंदाज को जीरो-एमिशन मोबिलिटी के साथ जोड़ता है।

बैटरी और रेंज

Range Rover Sport Electric को JLR के 800-वोल्ट फ्लेक्सिबल मॉड्यूलर लोंगिट्यूडिनल आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है जिसे फ्लैगशिप रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के साथ शेयर किया गया है। इसमें बड़ी SUV की तरह ही 118.5kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है तो वहीं इसकी क्लेम्ड WLTP रेंज 609 किमी की है।

पावर और परफॉर्मेंस

इसमें ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है जो 550hp तक की पावर और 850nm का टॉर्क जनरेट करता है। JLR के मुताबिक, इसका टॉर्क रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के मुकाबले 50% तेजी से बनता है और 850nm का यह आंकड़ा किसी भी रेंज रोवर स्पोर्ट मॉडल के हिस्ट्री में सबसे ज्यादा है। यह SUV 4.5 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है।

DC फास्ट चार्जिंग

यह SUV 350kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एक कंपैटिबल हाई-पावर चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को लगभग 22 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। सिर्फ 10 मिनट में इसकी चार्जिंग से इसमें 220 किमी तक की रेंज जोड़ी जा सकती है।

एक्सटीरियर डिजाइन और लुक

बाहर से देखने में स्पोर्ट इलेक्ट्रिक काफी हद तक अपने ICE मॉडल जैसी ही लगती है। इसमें स्लीक हेडलाइट्स, ऐरो-ऑप्टिमाइज्ड ब्लैक ग्रिल, फ्लश डोर हैंडल, ब्लैक-आउट पिलर और एयरोडायनेमिक इंसर्ट्स के साथ 22-इंच तक के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके रियर में रैपअराउंड LED-टेललाइट्स और रेंज रोवर लेटरिंग के साथ ग्लॉस-ब्लैक ट्रिन पैनल दिया गया है।

इंटीरियर और फीचर्स

गाड़ी के अंदर 13.1 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 13.7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें वायरलेस फोन चार्जर, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर सनब्लाइंड और आगे-पीछे के यात्रियों के लिए पावर्ड, हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें जैसी सुविधाएं दी गई हैं। Range Rover Sport Electric के मार्च 2027 तक पूरी तरह से इंपोर्टेड के तौर में भारत आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Porsche Cayenne Electric भारत में हुई लॉन्च, मिलेगी 623 किमी की रेंज और 2.5 में पकड़ेगी 100 की स्पीड