Porsche Cayenne Electric भारत में हुई लॉन्च, मिलेगी 623 किमी की रेंज और 2.5 में पकड़ेगी 100 की स्पीड
Porsche Cayenne Electric: पोर्से ने अपनी शानदार इलेक्ट्रिक SUV Cayenne Electric को भारत में पहली बार पेश कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.77 करोड़ रुपए है।
-1790757848439-1790757885289_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 के अंतर में Cayenne Electric की कीमतों का खुलासा करने के बाद Porshce ने औपचारिक तौर पर इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत में पहला बार शोकेस किया है। इस ग्लोबली Porsche की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV के रूप में पोजीशन किया गया है। भारत में इसके दो वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं- Cayenne Electric और Cayenne Turbo Electric और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.77 करोड़ और 2.28 करोड़ रुपए है।
ई-परफॉर्मेंस पावरट्रेन
नई Cayenne Electric में Porsche का ई-परफॉर्मेंस पावरट्रेन दिया गया है। इसके आगे और पीछे दोनों व्हील्स पर इलेक्टिक मोटर्स लगी हैं जो 113kWh की परफॉर्मेंस बैटरी के साथ आती हैं। Standara Cayenne Electric 408hp तक की पावर देती है और लॉन्च कंट्रोल का इस्तेमाल करने पर यह ओवरबूस्ट मोड में 442hp तक की पावर जनरेट करता है।
यह कार सिर्फ 4.8 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 230kmph है।
Cayenne Turbo इलेक्ट्रिक
Cayenne Turbo Electric 1,156 hp की पावर और 1,150nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह वेरिएंट 2.5 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेचा है और इसकी क्लेम्ड रेंज 623 किमी है। दोनों ही मॉडलों में Porsche एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट के साथ एडेप्टिव एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।
इसके अलावा, गाड़ी की हैंडलिंग को बेहतर बनाने और टर्निंग सर्कल को कम करने के लिए रियर-एक्सल स्टीयरिंग एक ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध है।
बैटरी और रेंज: Cayenne Electric
113kWh की ग्रॉस बैटरी के साथ आने वाली स्टैंडर्ड Cayenne Electric सिंगल चार्ज पर WLTP सर्टिफाइड 642 किमी तक की रेंज देती है। यह SUV 390kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अधिकतम DC फास्ट चार्जिंग मिलने पर Cayenne सिर्फ 10 मिनट में 290 से 324 किमी तक की रेंज हासिल कर सकती है।
AC चार्जिंग
इसमें दिया गया ऑनबोर्ड चार्जर 22kW तक की AC चार्जिंग को सपोर्ट करता है। एक कंपैटिबल वॉलबॉक्स चार्जर की मदद से इसे लगभग 5.75 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। खास बात यह है कि Cayenne Electric भारत में पोर्श का पहला ऐसा मॉडल है जिसमें ऑप्शनल तौर पर 11kW का वायरलेस चार्जिंग सिस्टम भी मिलता है।
इंटीरियर और फीचर्स
नई Cayenne Electric के अंदर भारत में Porsche का कर्व्ड 14.5 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया गया है जिसके साथ एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। इसके अलावा, ऑप्शन के तौर पर 14.9 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और ऑग्मेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले भी उपलब्ध है।
स्टैंडर्ड फीचर्स में 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, 4 ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ और 25W तक की वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग शामिल है।
क्या हैं सेफ्टी फीचर्स?
ADAS के तहत इसमें 2D सराउंड व्यू के साथ पार्क असिस्ट, लेन-चेंज असिस्ट, इंटरसेक्शन असिस्ट, वॉर्न एंड ब्रेक असिस्ट, स्वर्व एंड टर्न असिस्टम और स्पीड लिमिट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, गाड़ी में अल्ट्रा-वाइडबैंड तकनीक के साथ कंफर्ट एक्सेस मिलता है जिससे कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक लॉक और गेस्चर कंट्रोल्ड टेलगेट ऑपरेशन की सुविधा मिलती है।
