PMV EaS-E: मात्र चार लाख रुपये में आ रही भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार? 16 नवंबर को है लॉन्चिंग
PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में कल लॉन्च किया जा रहा है। इसे सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक कार के रूप में देखा जा रहा है। वहीं इसे रोज के कामों के लिए आसानी से हैंडल करने वाला डिजाइन दिया गया है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। PMV EaS-E Electric Car: अब तक भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी है, जिसे 11.79 लाख रुपये में लाया गया है। वहीं MG मोटर्स भी इसका मुकाबला करने के लिए AIR EV पर जोरों से काम कर रही है। हालांकि, इन सबको पीछे छोड़ते हुए मुंबई स्थित स्टार्ट-अप PMV Electric एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार EaS-E (ईएएस-ई) लाने वाली है। इसे भारत की सबसी सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी कहा जा रहा है, क्योंकि इसे महज चार से पांच लाख रुपये के बीच लाए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, सस्ती होने के बावजूद इसमें जबरदस्त रेंज देखने को मिलने वाली है।
PMV EaS-E की बैटरी रेंज
PMV EaS-E को रोजमर्रा के कामों को करने के लिए डिजाइन किया गया है। कहाजा रहा है कि है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इस इलेक्ट्रिक कार को 120 किमी से 200 किमी के रेंज के बीच चलाया जा सकता है। वहीं, यह तीन वेरिएंट में भी उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहक द्वारा चुने गए वेरिएंट के हिसाब से ड्राइविंग रेंज अलग-अलग होगा।
चार्जिंग की बात करें तो इस कार के लिए 3 kW एसी चार्जर दिया जा रहा है, जिससे कि गाड़ी की बैटरी 4 घंटे से भी कम समय में चार्ज हो सकेगी।
PMV EaS-E के फीचर्स
PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार को बहुत से लेटेस्ट फीचर्स से लैस किए जाने की उम्मीद है। इसमें क्रूज कंट्रोल, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, एलईडी हेडलाइट्स, टेल लैंप और डीआरएल, अलॉय व्हील, ओवर-द-एयर अपडेट और एसी, लाइट, विंडो और हॉर्न के लिए रिमोट कंट्रोल फीचर को रखा जा रहा है।
साइज की बात करें तो यह एक माइक्रो इलेक्ट्रिक कार है, जो 2,915mm लंबी, 1,157mm चौड़ी और 1,600mm ऊंची होगी। इसमें 2,087mm का व्हीलबेस दिया जा सकता है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm होगा। बता दें कि इसका छोटा साइज खास शहरों में आसानी से चलने के लिए डिजाइन किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।