Move to Jagran APP

पियाजियो वेस्पा रेड स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, अप्रिलिया SR 150 को देगा टक्कर

पियाजियो ग्रुप ने भारत में पियाजियो वेस्पा रेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला अप्रिलिया SR 150 से होगा

By Ankit DubeyEdited By: Published: Wed, 04 Oct 2017 11:42 AM (IST)Updated: Wed, 04 Oct 2017 12:49 PM (IST)
पियाजियो वेस्पा रेड स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, अप्रिलिया SR 150 को देगा टक्कर
पियाजियो वेस्पा रेड स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, अप्रिलिया SR 150 को देगा टक्कर

नई दिल्ली (जेएनएन)। पियाजियो ग्रुप ने भारत में पियाजियो वेस्पा रेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 87,009 रुपये (एक्स शोरूम मुंबई) रखी है। वेस्पा भारत में एड्स के खिलाफ लड़ने के लिए (RED) के साथ एक टीम का गठन किया है। (RED) एक संगठन है जिसे U2 बैंड फ्रंटमैन बोनो और कार्यकर्ता बॉबी श्राइवर ने स्थापित किया है। यह दोनों AIDS से लड़ रहे लोगों की मदद करते हैं। अब तक (RED) ने AIDS से लड़ने और HIV/AIDS को सपोर्ट करने के लिए ग्लोबल फंड के तौर पर करीब 475 मिलियन USD से ज्यादा जोड़ लिए हैं।

loksabha election banner

क्या हैं फीचर्स?

वेस्पा रेड एडिशन में फीचर्स के तौर पर एक्सक्लूजिव रेड बॉडी कलर, 12 इंच रेड एलॉय व्हील्स और रेड आर्ट लेदर सीट्स दी गई हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटी फरहान अखतर ने मुंबई में इस स्कूटर की पेशकश की है। देश भर के वेस्पा डीलरशिप पर यह स्कूटर आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

पावर स्पेसिफिकेशन:

वेस्पा रेड एडिशन वेस्पा VXL 125 में 125cc 3 वेल्व सिंगल सिलेंडर मिल इंजन लगा है। यह इंजन 7,500rpm पर 10.06 PS की पावर और 6,000rpm पर 10.06Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन CVT गियरबॉक्स से लैस है। इसके साथ ही स्कटूर में सिंगल आर्म फ्रंट सस्पेशन और रियर में डुअल अफेक्ट हाइड्रॉलिक शॉक एब्जोर्बर लगाए गए हैं। इसके साथ ही इसमें 200mm फ्रंट डिस्क और 140mm रियर ड्रम ब्रेक लगाए गए हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला अप्रिलिया SR 150 से होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.