पियाजियो भारत में लॉन्च करेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, कंपनी 2020 तक बढ़ाएगी डीलरशिप
पियाजियो ने 2018 ऑटो एक्सपो के दौरान दूसरे वाहनों के साथ अपना वेस्पा इलेट्रिका ई-स्कूटर कॉन्सेप्ट पेश किया था
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। इटेलियन टू-व्हीलर निर्माता कंपनी पियाजियो भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की योजना बना रही है। गौरतलब हो पियाजियो ने 2018 ऑटो एक्सपो के दौरान अपने वाहनों की रेंज के साथ वेस्पा इलेट्रिका ई-स्कूटर कॉन्सेप्ट भी पेश किया था। वेस्पा इलेट्रिका कॉन्सेप्ट में रेट्रो स्टाइलिंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है जो पॉपुलर वेस्पा टू-व्हीलर पेयर्ड के साथ मॉडर्न इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलेगा।
पियाजियो इंडिया के बिजनेस हैड आशिष याखमी ने कहा, "हम टू-व्हीलर्स और फोर-व्हीलर्स की नई टेक्नोलॉजी के साथ तैयार हैं, लेकिन हम भारत में वाहनों के नए मानकों का इंतजार कर रहे हैं।" पियाजियो 2020 तक अपने डीलरशिप विस्तार को बढ़ाने पर भी काम कर रही है। इसके साथ ही कंपनी मोटोप्लेक्स-ब्रैंडेड आउटलेट्स के साथ कस्टमर एक्सपीरिएंट पर काम कर रही है।
पियाजियो ने पिछले महीने अमेरिका में अपने स्कूटर Primavera के दो नए एडिशन पेश किए थे। इनका नाम Vespa Yacht Club और Vespa Notte है। अब Vespa Notte को भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 70,285 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह सिंगल मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा।
इसका मॉडल ग्लोबल मार्केट में मौजूद मॉडल से काफी अलग है। ग्लोबल मार्केट में यह स्कूटर 3 पावर ऑप्शन, 50 cc, 125 cc और 300 cc के साथ मौजूद है। भारत में कंपनी ने 125 cc इंजन वाला स्कूटर लॉन्च किया है। इसमें 125 cc सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 9.76 bhp का पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन वेस्पा LX125 में दिया गया है। कीमत के मामले में यह Vespa Notte से लगभग 4 हजार रुपये सस्ता है।