विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओमेक्स ने जियो-बीपी से मिलाया हाथ, साथ मिलकर स्थापित करेंगे चार्जिंग इंफ्रास्टक्चर

By Atul YadavEdited By:
Published: Thu, 09 Jun 2022 05:15 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jun 2022 07:38 AM (IST)

Jio-bp एक चार्जिंग इकोसिस्टम बना रहा है जिससे EV वैल्यू चेन के सभी हितधारकों को फायदा होगा। JV की EV ...और पढ़ें

ओमेक्स ने जियो-बीपी संग की साझेदारी, इंस्टाल होगा चार्जिंग प्वाइंट
ओमेक्स ने जियो-बीपी संग की साझेदारी, इंस्टाल होगा चार्जिंग प्वाइंट

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक ओमेक्स ने गुरुवार को जियो-बीपी के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी का उद्देश्य चार्जिंग इंफ्रास्टक्टचर तैयार करना है। जियो-बीपी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, न्यू चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, जयपुर, सोनीपत और बहादुरगढ़ में चरणबद्ध तरीके से ओमेक्स की विभिन्न संपत्तियों पर ईवी चार्जिंग और स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करेगा।

वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे की आवश्यकता की सराहना करते हुए Jio-bp देश में डेवलपर्स और रियल एस्टेट खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं। Jio-bp ओमेक्स की संपत्तियों पर दो और चार पहिया वाहनों के लिए 24 घंटे EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करेगा।

पिछले साल, Jio-bp ने भारत के दो सबसे बड़े EV चार्जिंग हब का निर्माण और लॉन्च किया। Jio-bp एक चार्जिंग इकोसिस्टम बना रहा है जिससे EV वैल्यू चेन के सभी हितधारकों को फायदा होगा। JV की EV सेवाएं Jio-bp पल्स ब्रांड के तहत काम करती हैं, और Jio-bp पल्स मोबाइल ऐप के साथ, ग्राहक आसानी से आस-पास चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकते हैं और अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को बिना किसी बाधा के चार्ज कर सकते हैं।

ईवी पर छूट के लिए बना फेम 2 स्कीम

इलेक्ट्रिक वाहन को घर घर तक पहुंचाने के प्रयास में सरकार फेम 2 स्कीम के तहत विभिन्न सब्सिडी दे रही है। FAME 2 स्कीम को दो सालों के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें, यह योजना शुरुआत में 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख को आगे बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दिया गया है। जिसका सीधा असर विशेष रूप से दोपहिया और तिपहिया सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।