यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ola Electric Scooter: डिटैचेबल बैटरी से लैस ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्चिंग को तैयार
भारत में मौजूद ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को एक सीमित दूरी तक ही चलाया जा सकता है लेकिन ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Ola Electric Scooter Launch Soon: Ola जल्द ही भारत में अपना हाई रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। दरअसल इस बारे में कंपनी के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ, भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया हैंडल पर संकेत दिए हैं। उन्होंने ट्विटर यूजर्स से कुछ ऐसा पूछ लिया है जिसके बाद Ola Electric Scooter की लॉन्चिंग के कयास लगाए जाने लगे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी आने वाले महीनों में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय मार्केट में लॉन्च कर सकती है।
आपको बता दें कि भाविश अग्रवाल ने ट्वीट करके यूजर्स से पूछा कि वे ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पर ब्लैक के अलावा और कौन से रंग विकल्प पसंद करेंगे। इसी ट्वीट की वजह से ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है क्योंकि ये स्कूटर भारत में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से कहीं ज्यादा बेहतर और स्टाइलिश हो सकता है।
आपको बता दें कि भारत में मौजूद ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को एक सीमित दूरी तक ही चलाया जा सकता है लेकिन ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज को आप आसानी से बढ़ा सकते हैं और इसके पीछे डिटैचेबल बैटरी का हाथ है। ख़ास बात ये है कि इस स्कूटर को लंबी रेंज तक चलाने के लिए आपको इसे बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ेगा।
Time to order some paint! What color would you like on the Ola Scooter? Already got you covered for Black! What else? @OlaElectric pic.twitter.com/NXMftKJrrq
— Bhavish Aggarwal (@bhash) June 24, 2021
आपको बता दें कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर हाई रेंज देने में सक्षम होगा और इसके पीछे एक ख़ास तकनीक का हाथ है। दरअसल इस स्कूटर में डिटैचेबल या स्वैपेबल बैटरी लगी है जिसके डिस्चार्ज होने पर आप दूसरी चार्ज बैटरी को इसकी जगह पर लगा के स्कूटर को लंबी रेंज तक चला सकते हैं। इस स्कूटर की रेंज सिंगल चार्ज में तकरीबन 240 किलोमीटर हो सकती है। ऐसे में अगर आपके घर पर एक और चार्ज बैटरी रखी हुई है तो आप इसे डिस्चार्ज बैटरी से की जगह पर लगा देंगे तो इसकी रेंज दोगुनी हो जाएगी। इस प्रक्रिया में महज 5 मिनट का समय लगेगा। बात करें फीचर्स की तो इसमें ग्राहकों को एक बड़ा स्टोरेज बूट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। इसके साथ ही कई अन्य हाईटेक फीचर्स भी इस स्कूटर में मिलने की उम्मीद है।