विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nitin Gadkari ने कह दी बड़ी बात, हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर जल्‍द हट सकते हैं Toll Barrier

Published: Tue, 09 Dec 2025 05:00 PM (IST)

भारत में जल्‍द ही नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर सफर करने वालों को बड़ी राहत देने की तैयारी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. Nitin Gadkari ने की टोल बैरियर हटाने की घोषणा

  2. देशभर में शुरू होगी मल्‍टी लेन फ्री फ्लो तकनीक

  3. 12 महीनों में देशभर में लागू होगी नई व्‍यवस्‍था

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में लगातार नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे की स्थिति बेहतर हो रही है। जिस कारण बड़ी संख्‍या में लोग अपनी कारों से लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। लेकिन अक्‍सर लोग Toll Plaza पर काफी देर तक खड़े रहते हैं, जिससे काफी परेशानी हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंंत्री Nitin Gadkari ने बड़ी घोषणा कर दी है। जिससे आम जनता को बड़ी राहत होगी। यह घोषणा क्‍या है और किस तरह से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक अब जल्‍द ही देशभर में लोगों को हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर मिलने वाले Toll Plaza पर ज्‍यादा देर तक नहीं रूकना पड़ेगा।

कैसे मिलेगा फायदा

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि देश में जल्‍द ही टोल प्‍लाजा पर लगने वाले Toll Barrier पर रूकना नहीं पड़ेगा। सरकार इन बेरियर को हटाने की तैयारी कर रही है। जिसके बाद टोल बूथ पर पूरी तरह से इलेक्‍ट्रॉनिक तरीके से बाधा मुक्‍त सफर किया जा सकेगा। जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

शुरू हुई पायलट परियोजना

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक इस तरह की सुविधा के लिए पायलट परियोजना को शुरू कर दिया है। फिलहाल देश में 10 जगहों पर इस तरह की पायलट परियोजना को शुरू कर दिया गया है। वहीं अगले 12 महीनों में इस तरह की व्‍यवस्‍था को देशभर में लागू कर दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कही यह बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में प्रश्‍नकाल के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा टोल व्‍यवस्‍था खत्‍म हो जाएगी और टोल के नाम पर किसी भी वाहन को टोल बैरियर पर रूकने की जरुरत खत्‍म हो जाएगी।

कैसे करेगी काम

नई व्‍यवस्‍था के तहत मल्‍टी लेन फ्री फ्लो तकनीक का उपयोग किया जाएगा। जो एआई एनालिटिक्‍स के साथ काम करेगी। इस व्‍यवस्‍था में टोल प्‍लाजा पर ऊपर की ओर हाई रिजाल्‍यूशन कैमरे लगाए जाएंगे जो कई कोणों पर अलग अलग गति से आने वाले वाहनों की फोटो लेंगे और उनकी नंबर प्‍लेट के साथ जुड़े फास्‍टैग से टोल राशि को काट लिया जाएगा।