भारत में लॉन्च हो सकती है 7-सीटर Nissan Tekton, मिलेगा नया डिजाइन और पावरफुल टर्बोचार्ज्ड इंजन
Nissan Tekton 7-Seater: निसान भारत में अपनी नई Tekton 7-सीटर SUV लाने की तैयारी कर रहा है जिसमें पावरफुल इंजन, मॉडर्न फीचर्स और नया डिजाइन मिलने की उम्मीद है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Nissan Tekton को भारत में जुलाई 2026 में लॉन्च किया गया था और हाल ही में इसके 7-सीटर वर्जन के प्रोटोटाइप को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। Tekton नई Renault Duster वाले ही CMF-B प्लैटफऑर्म पर आधारित है। बता दें कि, Renault भी Duster 7-सीटर को लॉन्च करने की योजना बना रही है जिसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
डिजाइन और एक्सटीरियर
Nissan Tekton 7-सीटर के टेस्ट मॉडल को भारी कवर के साथ देखा गया था जिससे इसके बाहरी डिजाइन की कई खास बातें सामने आई हैं। इसका फ्रंट फेशिया काफी हद तक रेगुलर Tekton जैसा ही दिखता है जिसमें LED सिग्नेचर और हेडलाइट यूनिट्स एक जैसी हैं। हालांकि, आगेका हिस्सा पूरा कवर्ड था लेकिन ऐसी उम्मीद है कि आने वाली इस SUV में नए बंपर और एक रीडिजाइन की नई ग्रिल मिलेगी।
रियर डिजाइन और टेललाइट्स
इसका फ्रंट Tekton जैसा होने के बाद भी इसका रियर सेक्शन पूरी तरह से अलग दिखता है। इसमें रेगुलर Tekton से अलग एक अलग LED टेललाइट सेटअप दिया गया है। जहां टेक्टन में सी-शेप की LED टेललाइट्स मिलती हैं वहीं इसके 7-सीटर वर्जन के टेस्ट मॉडल में लाइफ-साइकिल इंपल्स-स्टाइल सिग्नेचर के साथ टेललाइट्स देखी गई हैं।
जहां टेक्टन में सी-आकार की एलईडी टेललाइट्स मिलती हैं, वहीं इसके बड़े भाई (7-सीटर वर्जन) के टेस्ट मॉडल में लाइफ-साइकिल इम्पल्स-स्टाइल सिग्नेचर के साथ टेललाइट्स देखी गईं।
केबिन और लेआउट
आने वाली Nissan Tekton 7-सीटर SUV में रेगुलर Tekton जैसा ही केबिन लेआउट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें एक नई थीम, थ्री-रो की सीट्स और अलग डिजाइन एलिमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसका दूसरी रो की सीटों में स्लाइडिंग और रिक्लाइिनंग के साथ-साथ वन-टच फोल्ड फंक्शन मिलने की उम्मीद है।
क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tekton 7-सीटर में 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.1 इंच का पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं भी दी जा सकता हैं।
इंजन और पावरट्रेन
आने वाली Tekton 7-सीटर में पावरट्रेन के मामले में रेगुलर Tekton जैसी ही खूबियां मिलने की उम्मीद है। यह 7-सीटर SUV 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से पावर ले सकती है जिसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। यह इंजन 158hp की पावर और 280nm तक का टॉर्क जनरेट कर सकता है।
