विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toyota Fortuner 2027 टेस्टिंग के दौरान दिखी, पावरफुल इंजन और नए फीचर्स के साथ भारत में होगी लॉन्च

Published: Fri, 25 Sep 2026 12:13 PM (IST)

2027 Toyota Fortuner: टोयोटा अपनी नई जनरेशन की Fortuner की टेस्टिंग कर रहा है जिसे साल 2027 तक भारत में ...और पढ़ें

Image: RuhLane

Image: RuhLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नई जेनरेशन की Toyota Fortuner को थाईलैंड में फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसमें इसके भारी कैमोफ्लाउंड रियर की एक और ही झलक मिलती है। इसके आगे और पीछे के हिस्से को पहले भी देखा गया था और नई तस्वीरों से पता चलता है कि साल 2027 में भारत में लॉन्च से पहले इसकी टेस्टिंग जारी है। हालांकि, Toyota ने अभी तक इसके लॉन्च की घोषणा नहीं की है।

रियर डिजाइन और टेललाइट्स

पहले की स्पाई शॉट्स के मुकाबले जिसमें एक गोल खुला रियर लैंप एलिमेंट था लेकिन नए टेस्ट व्हीकल में बाहरी किनारों पर अलग से दिखाई देने वाले लाइटिंग सेक्शन दिखाई देते हैं। ये टेललाइट्स पहले की स्पाई शॉट की टेंप टेललाइट्स के मुकाबले प्रोडक्शन-स्पेक डिजाइन जैसी दिखती हैं। हालांकि, भारी कवर की वजह से पूरा लैंप असेंबली, टेलगेट की डिटेलिंग और बंपर का डिजाइन अभी भी छिपा हुआ है।

शार्क फिन एंटीना

इसका रियर बंपर और टेलगेट का ज्यादा हिस्सा ढका हुआ है जबकि छत के ऊपर एक शार्क-फिन एंटीना दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर SUV के बारीक स्टाइलिंग की तुलना में इसके साने स्टेंस के बारे में ज्यादा जानकारी देती है। सामने की स्पाई शॉट्स में पतले ऊपरी लाइटिंग एलिमेंट्स, एक बड़ी ग्रिल और ज्यादा तराशे हुए फेसिया का पता चला था।

Toyota Fortuner की जरूरी बातें

नई Hilux से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि Toyota अपनी आने वाली Fortuner में क्या बदलाव कर सकती है। भारत में इस पिकअप का नया मॉडल जुलाई में आया था जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपए से 36.69 लाख रुपए के बीच है और इसमें नया लुक और केबिन मिलता है। Toyota Fortuner में भी ऐसा ही तरीका अपनाया जा सकता है जिसमें नए डिजाइन और इंटीरियर को पुराने और भरोसेमंद इंजन के साथ जोड़ा जाएगा।

इसमें लगभघ 2.8 लीटर का डीजल इंजन मिल सकता है। हालांकि, भारत में आने वाले फाइनल पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड वर्जन की पूरी जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें- Mahindra Thar OG vs Thar Roxx: इंजन-पावर के मामले में कौन है बॉस? किसमें आएगा असली ड्राइविंग का मजा