विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nissan Magnite की कीमत में हो गई बढ़ोतरी, कितनी महंगी हुई कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी?

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:00 AM (IST)

वाहन निर्माता निसान की ओर से भारतीय बाजार में मैग्‍नाइट की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में निसान की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Nissan Magnite की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी नई कीमत क्‍या है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

बढ़ गई कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Nissan Magnite की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नही दी गई है। लेकिन बढ़ी हुई कीमत को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

कितनी बढ़ी कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की ओर से मैग्‍नाइट की कीमत में अधिकतम 6500 रुपये तक की बढ़ोतरी को किया गया है।

किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी

जानकारी के मुताबिक निर्माता ने एसयूवी के टेक्‍ना पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन वाले ड्यूल वन वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्‍यादा 6500 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही सभी अन्‍य वेरिएंट्स की कीमत में एक हजार रुपये से तीन हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है।

कितना दमदार इंजन

निसान की ओर से मैग्‍नाइट एसयूवी में एक लीटर नेुचरल एस्पिरेटिड और टर्बो इंजन मिलता है। जिससे इसे 72 और 100 पीएस की पावर मिलती है। साथ ही 96 और 160 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही एसयूवी में 5 स्‍पीड मैनुअल, 5 स्‍पीड एएमटी और सीवीटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिलते हैं।

कितनी हुई कीमत

निसान की मैग्‍नाइट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.68 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है।

किनसे है मुकाबला

भारतीय बाजार में निसान की ओर से मैग्‍नाइट को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Tata Punch, Renault Kiger, Skoda Kylaq, Maruti Brezza, Kia Syros, Kia Sonet, Hyundai Venue जैसी एसयूवी के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?