विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Diwali पर Nissan के इन दो कारों साथ मिल रही फ्री CNG किट, 24km का माइलेज देने वाली पर 85 हजार तक फायदा

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:49 PM (IST)

Nissan Magnite और Gravite के चुनिंदा वेरिएंट्स पर दीवाली 2026 के तहत फ्री CNG किट मिल रही है।

Nissan Magnite और Gravite पर फ्री CNG किट का ऑफर

Nissan Magnite और Gravite पर फ्री CNG किट का ऑफर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। निसान मोटर इंडिया ने दीवाली 2026 के मौके पर अपनी दो कारों Nissan Magnite और Nissan Gravite पर खास ऑफर दे रही है। कंपनी इन दोनों के नॉन-टर्बो वेरिएंट्स पर सरकारी मंजूरी वाली रेट्रोफिटमेंट CNG किट मुफ्त दे रही है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को अलग से CNG किट की कीमत नहीं चुकानी होगी। यह योजना 16 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी।

CNG किट के साथ मिलेगी 3 साल की वारंटी

निसान की ओर से दी जा रही CNG किट पर थर्ड-पार्टी की तरफ से 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर तक की वारंटी भी मिलेगी। यह वारंटी कंपनी की स्टैंडर्ड वारंटी के अतिरिक्त होगी। हालांकि, इस ऑफर का लाभ चुनिंदा वेरिएंट्स पर ही उपलब्ध है।

Nissan Gravite पर ऑफर

निसान ग्रेवाइट खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी 85,999 रुपये कीमत वाली CNG रेट्रोफिटमेंट किट मुफ्त दे रही है। यह ऑफर ग्रेवाइट के Tekna वेरिएंट्स पर लागू है। वहीं, जो ग्राहक CNG किट नहीं लेना चाहते, वे इसके बजाय 55,000 रुपये तक के अन्य लाभ और एक सुनिश्चित गोल्ड कॉइन का फायदा उठा सकते हैं।

Nissan Gravite CNG का इंजन और माइलेज

ग्रेवाइट CNG में 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है। CNG मोड में यह इंजन अनुमानित तौर पर 63hp की पावर और 72Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT के साथ जोड़ा जा सकता है।

Nissan Gravite CNG का दावा किया गया माइलेज 19.3 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। वहीं, इसके Tekna वेरिएंट्स की कीमत 8.08 लाख रुपये से 9.09 लाख रुपये के बीच है।

Nissan Magnite पर ऑफर

निसान मैग्नाइट के ग्राहकों को भी दीवाली ऑफर के तहत मुफ्त CNG किट दी जा रही है। इस किट की सामान्य कीमत 74,999 रुपये है। हालांकि, यह ऑफर सभी नॉन-टर्बो वेरिएंट्स पर लागू नहीं होता। कंपनी ने Visia MT, Visia AMT और Visia+ MT को इस प्लान से बाहर रखा है। यानी इन तीन वेरिएंट्स को छोड़कर अन्य पात्र नॉन-टर्बो वेरिएंट्स के ग्राहक मुफ्त CNG किट दी जा रही है।

CNG किट नहीं लेने पर मिलेंगे ये फायदे

Magnite खरीदने वाले जो ग्राहक मुफ्त CNG किट का ऑप्शन नहीं चुनना चाहते, उनके लिए कंपनी ने दूसरा ऑफर भी रखा है। ऐसे ग्राहक 1 लाख रुपये तक के लाभ और एक सुनिश्चित गोल्ड कॉइन का फायदा उठा सकते हैं। इस तरह ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार CNG किट या दूसरे ऑफर्स में से चुनाव कर सकते हैं।

Nissan Magnite CNG का इंजन और ट्रांसमिशन

निसान मैग्नाइट में भी ग्रेवाइट की तरह 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के विकल्पों के साथ उपलब्ध है। Magnite के नॉन-टर्बो वेरिएंट्स की कीमत Acenta MT से शुरू होती है। इन वेरिएंट्स की कीमत 6.87 लाख रुपये से लेकर 9.31 लाख रुपये तक है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।