TATA Nexon EV की अगली पीढ़ी की पहली झलक सामने आई, सिंगल चार्ज में मिलेगी 400 किमी से ज्यादा रेंज
TATA Nexon EV: टाटा मोटर्स की नेक्स्ट-जेन नेक्सन ईवी की पहली झलक सामने आई है, जिसमें इसे भारी कवर के साथ ट्रक पर ले जाते हुए देखा गया।
-1792243525916_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors की नेक्स्ट जेन Nexon EV की पहली झलक सामने आई है। हालांकि, इससे पहले देखे गए प्रोटोटाइप ICE मॉडल थे लेकिन अभी देखा गया मॉडल भारी कवर से ढकी Nexon EV को ट्रक पर ले जाया जाता हुआ दिखाया गया है। आइए इसकी और डिटेल्स के बारे में जानते हैं।
बैटरी और अंडरबॉडी
इस गाड़ी को देखने का सबसे बड़ा आकर्षण पैसेंजर कंपार्टमेंट के नीचे दिखाई देने वाला बैटरी कवर है। बैटरी कवर के अगले हिस्से में ठीक फ्रंट व्हील के पीछे, नारंगी कलर की इलेक्ट्रिकल केबल्स भी देखी जा सकती है। नई बॉडी से TATA को बैटरी पैक, एफिशिएंसी और चार्जिंग में बदलाव के साथ-साथ पैकेजिंग को बेहतर बनाने का मौका मिलता है।
डिजाइन और बदलाव
2027 Nexon में एक फ्लैट रूफ, ज्यादा सीधी टेलगेट और कूप जैसी कम स्लोप वाली रियर प्रोफाइल मिलती है। इस गाड़ी में ट्रेडिशनल पुल-टाइप डोर हैंडल भी देखे जा सकते हैं। गाड़ी की सीधी बनावट की वजह से पीछे बैठने वाले लोगों के सिर के ऊपर ज्यादा जगह और सामान रखने के लिए स्पेस मिलता है। हालांकि, EV के अंदर की डिजाइन और फ्लोर की ऊंचाई इस बात पर निर्भर करेगी कि बैटरी को कैसे फिट किया गया है।
कीमत बैटरी और रेंज
मौजूदा Nexon EV की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपए से 17.89 लाख रुपए के बीच है। यह 30kWh और 45kWh बैटरी विकल्पों के साथ आती है जिसमें छोटी बैटरी वाला वर्जन 127bhp की पावर देता है और इसकी क्लेम्ड रेंज 325 किमी है। वहीं, 45kWh वाला वर्जन लगभग 143bhp की पावर देता है और इसकी क्लेम्ड रेंज 489 किमी है। नेक्स्ट-जेन Nexon के साल 2027 में आने की उम्मीद है।
