विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस बार चूक गए तो अब कब मिलेगा चालान माफ करवाने का मौका, कब लगेगी अगली Lok Adalat

Published: Sun, 27 Sep 2026 02:29 PM (IST)

भारत में समय समय पर Lok Adalat का आयोजन किया जाता है। आखिरी बार सितंबर में लोक अदालत लगाई गई ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर रोज हजारों वाहनों की ओर से ट्रैफिक के नियमों का उल्‍लंघन किया जाता है। जिसके बाद अलग अलग नियमों के उल्‍लंघन पर चालान जारी किए जाते हैं। इस तरह के चालान का निपटारा Lok Adalat में किया जाता है। सितंबर महीने में भी लोक अदालत को लगाया गया था। लेकिन किसी कारण से आप इस बार चूक गए हैं तो अब कब अगली लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कब लगेगी Lok Adalat

भारत में समय समय पर लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। साल में करीब चार बार लोक अदालत लगाई जाती हैं। जिनमें लाखों लोगों को अपने लंबित मामलों को निपटाने का मौका दिया जाता है। अगर सितंबर में लगी लोक अदालत में जाने का मौका आप चूक गए हैं तो अब फिर से 12 दिसंबर को लोक अदालत को लगाया जाएगा।

माफ भी होते हैं चालान

लोक अदालत में कम समय और कम कीमत पर निपटारा किया जाता है। कई बार तो छोटे मामलों में जुर्माने की राशि को पूरी तरह से माफ कर दिया जाता है या फिर कम राशि का जुर्माना लगाकर निपटारा किया जाता है।

किस तरह के चालान हो सकते हैं माफ

बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्‍ट न लगाना, ट्रैफिक सिग्‍नल तोड़ना, गलत तरह से पार्किंग करना, प्रदूषण सर्टिफिकेट न होना, इंश्‍योरेंस खत्‍म होने जैसे चालानों पर लोक अदालत में सुनवाई की जाती है। जिसमें कई मामलों में बिना जुर्माना लगाए ही निपटारा किया जाता है।

किन मामलों में नहीं मिलती माफी

ट्रैफिक नियमों में गंभीर उल्‍लंघन जैसे मामलों में लोक अदालत से माफी नहीं मिलती। ऐसे मामलों में नशे में वाहन चलाना, हिट एंड रन जैसे मामले शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें- Bajaj Chetak Scooter Review: कैसा है बजाज का सबसे सस्‍ता इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर चेतक 2501 , क्‍या खरीदने में होगी समझदारी?