विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kia Seltos की नई जेनरेशन अगले हफ्ते में होगी लॉन्‍च, हाईटेक फीचर्स और दमदार इंजन के साथ कितनी हो सकती है कीमत

Published: Sun, 28 Dec 2025 04:00 PM (IST)

किआ भारत में अपनी नई सेल्टोस एसयूवी को अगले हफ्ते औपचारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। निर्माता की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नई किआ सेल्टोस अगले हफ्ते औपचारिक तौर पर होगी लॉन्च।

  2. इसमें 30 इंच ट्विनिटी डिस्प्ले और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स।

  3. दो पेट्रोल, एक डीजल इंजन और 11 लाख से कीमत संभव।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर दिसंंबर में ही नई Kia Seltos को पेश किया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को अगले हफ्ते औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इस एसयूवी को लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

New Kia Seltos 020472

लॉन्‍च होगी नई Kia Seltos

किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर सेल्‍टॉस को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से दिसंबर 2025 में ही इस एसयूवी की नई जेनरेशन को भारत में पेश किया गया है। जिसके बाद अब अगले हफ्ते इसे औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

New Kia Seltos 020475

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इस एसयूवी में 30 इंच ट्विनिटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.3 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। इसके अलावा इस एसयूवी में वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट, 10-वे पावर ड्राइवर सीट, 64 रंग की एम्बीएंट लाइट, बोस के आठ स्पीकर का ऑडियो सिस्टम, नए एसी कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 21 सेफ्टी फीचर्स के साथ Level-2 ADAS, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स शामिल हैं।

New Kia Seltos 020477

कितना दमदार इंजन

किआ की ओर से एसयूवी में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्‍प दिया गया है। एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया गया है, जिससे इसे 115 पीएस की पावर और 144 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। दूसरे विकल्‍प के तौर पर इसमें 1.5 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है जिससे इसे 160 पीएस की पावर और 253 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। डीजल इंजन के तौर पर इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया है जिससे इसे 116 पीएस की पावर और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही एसयूवी में मैनुअल, आईवीटी, आईएमटी और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प दिए गए हैं।

New Kia Seltos 020474

कितनी होगी कीमत

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को दो जनवरी को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि भारत में 11 लाख से 11.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

भारत में इस एसयूवी को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Honda Elevate, Tata Sierra, Tata Harrier, MG Hector जैसी एसयूवी के साथ होता है।