नई जनरेशन Hyundai Creta के इंटीरियर की पहली झलक, मिलेंगे रियर सीट्स में ज्यादा स्पेस और तीन एडजस्टेबल हेडरेस्ट
Hyundai Creta की तीसरी जनरेशन की नई स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं, जो इसके प्रीमियम और आधुनिक इंटीरियर को दर्शाती ...और पढ़ें

नई Hyundai Creta का इंटीरियर टेस्टिंग के दौरान दिखा।
HighLights
नई जनरेशन Hyundai Creta में पूरी तरह रिडिजाइन किया गया, ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर मिलेगा।
फ्रंट हेडरेस्ट का डिजाइन Seltos जैसा है, रियर सीट्स में ज्यादा स्पेस और तीन एडजस्टेबल हेडरेस्ट मिलेंगे।
भारत में पेट्रोल, डीजल के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन और दिवाली 2026 के आसपास लॉन्च की उम्मीद।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai की तीसरी जनरेशन की Hyundai Creta लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में साउथ कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखे जाने के बाद अब इसके इंटीरियर की नई स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों से साफ संकेत मिलता है कि अगली जनरेशन की Creta, मौजूदा मॉडल से कहीं ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक होने वाली है। खास बात यह है कि यह खुलासा दूसरी जनरेशन Creta के फेसलिफ्ट के महज दो साल बाद हुआ है, जो इस बात को दर्शाता है कि Hyundai के लिए Creta कितनी अहम है।
पूरी तरह नया केबिन डिजाइन

लेटेस्ट स्पाई इमेजेस इस बात की पुष्टि करती हैं कि नई Creta में बिल्कुल नया इंटीरियर लेआउट मिलेगा। डैशबोर्ड अभी कैमुफ्लाज में जरूर है, लेकिन केबिन का ओवरऑल डिजाइन ज्यादा क्लीन और मॉडर्न नजर आता है। लेआउट पहले से ज्यादा हॉरिजॉन्टल और प्रीमियम फील देता है, जो Hyundai की नई ग्लोबल SUVs की झलक दिखाता है।

इसके अलावा, इनसाइड डोर हैंडल का डिजाइन भी नया है, जो पहले से ज्यादा सिंपल और एलिगेंट दिखाई देता है। यह बदलाव Creta को एक ज्यादा मैच्योर और अपमार्केट SUV बनाने की दिशा में इशारा करता है।

Seltos से मिलती-जुलती डिजाइन
टेस्ट म्यूल में ब्लैक लेदरैट सीट्स देखने को मिली हैं, जो टॉप वेरिएंट्स के लिए होंगी। सबसे दिलचस्प बात फ्रंट सीट के हेडरेस्ट का डिजाइन है, जो काफी हद तक नई जनरेशन Kia Seltos से मिलता-जुलता है। रियर सीट्स में भी बड़ा सुधार नजर आता है।

नई Creta में पीछे बैठने वालों के लिए पहले से ज्यादा लेगरूम मिलने के संकेत हैं, जिससे व्हीलबेस बढ़ने या बेहतर पैकेजिंग की संभावना दिखती है। इसके साथ ही अब तीनों रियर पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं, जो कम्फर्ट के साथ-साथ सेफ्टी के लिहाज से भी बड़ा अपग्रेड है। रियर AC वेंट्स की मौजूदगी भी बनी हुई है।

लॉन्च टाइमलाइन
पहले Hyundai ने साल 2027 के शुरुआत में लॉन्च का संकेत दिया था, लेकिन अब माना जा रहा है कि कंपनी इसे दिवाली 2026 के आसपास पेश कर सकती है। तेजी से बढ़ती मिड-साइज SUV सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह मॉडल Hyundai के लिए बेहद अहम होने वाला है।
