विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toyota यारिस क्रॉस का नया मॉडल हुआ पेश, मिलेंगे दमदार डिजाइन और एडवांस फीचर्स

Published: Sat, 18 Apr 2026 04:30 PM (IST)

Toyota Yaris Cross facelift: टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय SUV Yaris Cross का नया फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया है। आइए जानते हैं कि नए मॉडल में क्या-क्या मिल सकता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। लॉन्च होने के पूरे 6 सालों के बाद Toyota ने अपनी छोटी SUV Yaris Cross का नया मॉडल पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने 2024 में इसमें काफी बड़े बदलाव किए थे लेकिन इस बार का नया मॉडल पुराने के मुकाबले थोड़ा बदल गया है। इस कार को यूरोप के बाजार को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

कैसा है इसका डिजाइन?

पुरानी कार की छोटी और पतली ग्रिल को हटाकर अब एक नई हनीकॉम्ब डिजाइन वाली ग्रिल लगाई गई है। यह कार के रंग की है और देखने में बहुत अच्छी लगती है। कार की हेडलाइट्स को पहले से ज्यादा नुकीला और स्टाइलिश बनाया गया है। अगले हिस्से का बंपर अब काले रंग की कोटिंग के साथ आता है।

नए कलर और स्टाइल

कंपनी ने इसमें 2 नए कलर दिए हैं- पर्शियन साल्ट और प्रीशियस ब्रोंज। ब्रोंज कलर के साथ आपको ब्लैक रूफ का भी विकल्प मिलेगा। कार के अलग-अलग मॉडल्स में अब नए डिजाइन वाले 17-इंच और 18-इंच के Alloy Wheels मिलेंगे। कार के किनारे पर लगी क्लैडिंग पर Yaris Cross लिखा हुआ मिलेगा।

कैसे होंगे फीचर्स?

फीचर्स की बात करें तो इसमें पावर्ड टेलगेट, पैनोरमिक सनरूफ और JBL का म्यूजिक सिस्टम मिलता है। साथ ही, वायरलेस चार्जिंग और Apple/Android फोन पर कनेक्ट करने की सुविधा भी है। सभी मॉडल्स में खुद बंद होने वाले ORVMs, मोड़ने वाली पीछे की सीटें और Toyota का सेफ्टी सेंस दिया गया है।

इंजन और पावर

इसमें 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन है जो बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करता है, यह एक हाइब्रिड सिस्टम है। अब इसके नए मॉडल में 129hp वाला वर्जन मिलेगा। यह कार 175kmph की टॉप स्पीड तक जा सकती है और ग्राहकों के पास इसमें टू-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों के विकल्प मौजूद रहेंगे। बता दें कि, यह पहले से ज्यादा पावरफुल होने वाली है। 

यह भी पढ़ें- Nissan की नई ऑफ-रोड SUV: कंपनी ने टीजर में दिखाई इसकी झलक, देखें फीचर्स और लुक