विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टेस्टिंग के दौरान फिर से नजर आई Tata Nexon Facelift, क्‍या होगा बदलाव और कब तक हो सकती है लॉन्‍च?

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:59 AM (IST)

वाहन निर्माता टाटा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर Tata Nexon की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में टाटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से भारत में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर Tata Nexon की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस एसयूवी के नए वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान हाल में ही इस एसयूवी को देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी मिली है। कब तक इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी नई Tata Nexon

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से नई नेक्‍सन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से अभी औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसे टेस्टिंग के दौरान हाल में देखा गया है।

क्‍या मिली जानकारी

टेस्‍टिंंग के दौरान हाल में देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका हुआ था। लेकिन इसके डिजाइन की जानकारी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के रियर को पंच की तरह अपडेट किया जा सकता है। इसके साथ इसे बॉक्‍सी डिजाइन के साथ ऑफर किया जा सकता है। एसयूवी में रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना, नई जगह पर फ्यूल फिलर कैप को दिया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें पहले की तरह ही 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन को दिया जाएगा। इसमें सीएनजी का विकल्‍प भी मिलेगा। जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प को भी दिया जाएगा।

कब होगी लॉन्‍च

टाटा की ओर से अभी औपचारिक तौर पर नई नेक्‍सन पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी को भारत में 2027 के शुरू में पेश किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में नेक्‍सन को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Maruti Brezza, Maruti Fronx, Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?