विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक लाख रुपये देकर New Swift 2024 LXI को घर लाएं, तो कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल

Published: Wed, 15 May 2024 10:29 AM (IST)

भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से हाल में ही नौ मई 2024 को New Swift ...और पढ़ें

1 लाख रुपये देकर Maruti Swift 2024 को घर लाने के बाद कितनी EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।
1 लाख रुपये देकर Maruti Swift 2024 को घर लाने के बाद कितनी EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में युवाओं को लुभाने के लिए मारुति की New Swift 2024 को 9 मई 2024 को ही लॉन्‍च किया गया है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट LXI को खरीदने का मन बना रहे हैं और एक लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कितनी है कीमत

मारुति की ओर से New Swift 2024 के बेस वेरिएंट LXI को 6.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम (New Swift Price) कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 45 हजार रुपये आरटीओ और करीब 36 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Maruti Swift on road price करीब 7.31 लाख रुपये के आस-पास हो जाता है।

एक लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट LXI को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.31 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ पांच साल के लिए 6.31 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 13099 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले पांच साल के लिए देनी होगी।

यह भी पढ़ें- मारुति ने लॉन्‍च की New Swift 2024, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ पांच साल के लिए 6.31 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको पांच साल तक 13099 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में पांच साल में आप New Swift 2024 के लिए करीब 1.54 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 8.85 लाख रुपये देंगे।

यह भी पढ़ें- Swift Accessories Price List: मारुति की नई Swift के लिए कंपनी ने ऑफर किए दो पैकेज, देनी होगी कितनी कीमत, जानें डिटेल