विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई Renault Duster स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन दिवाली में होगा पेश, 1.4kWh बैटरी से होगा माइलेज बेहतर

Published: Wed, 28 Jan 2026 04:31 PM (IST)

Renault भारत में नई जनरेशन Duster के साथ वापसी कर रही है, जिसकी स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड (E-Tech) डिलीवरी दिवाली 2026 से शुरू ...और पढ़ें

दीवाली तक आएगा नई Renault Duster का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन।

दीवाली तक आएगा नई Renault Duster का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन।

HighLights

  1. 2026 Renault Duster को Diwali 2026 से स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन मिलेगा।

  2. E Tech हाइब्रिड सिस्टम 160hp पावर और 1.4kWh बैटरी के साथ आएगी।

  3. डीजल विकल्प की जगह Renault स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और दो टर्बो-पेट्रोल इंजन मिला।

ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Renault भारत में एक बार फिर मजबूत वापसी की तैयारी में है। यह कमबैक कंपनी नई जनरेशन Renault Duster से कर रही है। नई डस्टर का मुकाबला सीधे तौर पर Tata Sierra, Hyundai Creta और Kia Seltos से होगा। वहीं, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेगमेंट में इसे Toyota Hyryder, Maruti Suzuki Grand Vitara और Victories जैसी गाड़ियों से टक्कर मिलेगी। Renault ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि नई डस्टर को दिवाली 2026 से स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा। इस सिस्टम को ETech नाम दिया गया है, जिसे कंपनी अपनी फॉर्मूला 1 से मिली तकनीकी एक्सपर्टीज से इंस्पायर है।

Renault Duster स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड में क्या है खास?

Renault Duster के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट में एक 1,789cc नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं। इनमें एक 20 hp की मोटर जनरेटर के तौर पर काम करती है, जबकि 49hp की मोटर सीधे पहियों को पावर देती है। यह कुल पावर 160 hp और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 1.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड (E-Tech) 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल
इंजन टाइप नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + 2 इलेक्ट्रिक मोटर टर्बो पेट्रोल, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल
इंजन क्षमता 1,789cc 1,332cc 999cc
इलेक्ट्रिक मोटर 20hp (जनरेटर) + 49hp (ड्राइव) नहीं नहीं
कुल पावर 160hp 163hp 100hp
अधिकतम टॉर्क 172Nm 280Nm जानकारी उपलब्ध नहीं
बैटरी पैक 1.4kWh नहीं नहीं
गियरबॉक्स मल्टी-मोड ऑटोमैटिक 6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड DCT 6-स्पीड मैनुअल
ड्राइविंग मोड EV + पेट्रोल + कॉम्बाइंड पेट्रोल पेट्रोल
EV मोड क्षमता शहर में 80% ड्राइव EV मोड में (कंपनी दावा) नहीं नहीं
डिलीवरी टाइमलाइन दीवाली 2026 से पहले अप्रैल 2026 से अप्रैल 2026 से

WhatsApp Image 2026-01-27 at 9.25.52 AM

यह सिस्टम मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए पावर को पहियों तक पहुंचाता है। टोयोटा के e-CVT आधारित हाइब्रिड सिस्टम के मुकाबले इसमें फिक्स्ड गियर रेशियो का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ड्राइविंग के दौरान इंजन आरपीएम का अनुभव पारंपरिक ऑटोमैटिक कार जैसा रहेगा। Renault का दावा है कि यह हाइब्रिड सेटअप शहर में 80 प्रतिशत तक की ड्राइविंग EV मोड में करने में कैपेबल होगा। हालांकि, वास्तविक माइलेज ट्रैफिक, स्पीड, मौसम और ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करेगा।

2026 Renault Duster

डिलीवरी और लॉन्च टाइमलाइन

दीवाली 2026 के समय स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड डस्टर की डिलीवरी शुरू की जाएगी। इसके टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी को अप्रैल 2026 से शुरू किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 9.25.37 AM

केवल पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ की वापसी

नई Renault Duster में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है। इसकी भरपाई के लिए Renault दो टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया है, जो 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.3-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है।

इसका 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल 100 hp की पावर और 160 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसका 1.3-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन 163hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ लेकर आया गया है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 9.25.55 AM

जहां स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड बेहतर एफिशिएंसी पर फोकस करता है, वहीं 1.3-लीटर टर्बो इंजन ज्यादा टॉर्क और परफॉर्मेंस चाहने वाले ग्राहकों को आकर्षित करेगा।