कल लॉन्च होगी Mahindra Thar Facelift, क्या होंगे बदलाव और कितनी हो सकती है कीमत?
वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Mahindra ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से भारत में कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से कल Mahindra Thar Facelift को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। किस कीमत पर इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra Thar Facelift होगी लॉन्च
महिंद्रा की ओर से एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा थार को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को निर्माता की ओर से कल फेसलिफ्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
क्या होंगे बदलाव
महिंद्रा की ओर से लॉन्च के समय ही इसमें किए गए बदलाव की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी के फ्रंट और रियर के साथ ही अलॉय व्हील्स को अपडेट किया जा सकता है। साथ ही इसमें नई फ्रंट ग्रिल दी जा सकती है जो महिंद्रा थार रॉक्स की तरह दिखाई देगी। इसी के साथ थार रॉक्स वाली एलईडी हेडलाइट को भी थार फेसलिफ्ट में ऑफर किया जा सकता है। साथ ही इस एसयूवी में नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया इंटीरियर, 540 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को भी ऑफर किया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा 1.5 लीटर टर्बो डीजल और दो लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प को ही दिया जाएगा। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैट्रिक ट्रांसमिशन को भी ऑफर किया जाएगा।
कितनी होगी कीमत
निर्माता की ओर से लॉन्च के समय ही सही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि मौजूदा वर्जन की कीमत में मामूली बढ़ोतरी के साथ इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Mahindra Thar और Toyota Fortuner चलाने वाले Daman में हुए इकट्ठा, DM ने क्यों दिलवाई सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ?
