नई Kawasaki Versys 900 एडवेंचर बाइक हुई पेश, ADAS जैसे दमदार फीचर्स और पावरफुल इंजन से है लैस
नई Kawasaki Versys 900 और SE मॉडल Z900 के इंजन और प्लेटफॉर्म पर आधारित बेहतरीन एडवेंचर टूरर बाइक्स हैं।

नई Kawasaki Versys 900 एडवेंचर बाइक की ग्लोबल मार्केट में एंट्री

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जापान की मशहूर टू-व्हीलर निर्माता कंपनी कावासाकी ने नई एडवेंचर टूरर बाइक को ग्लोबल लेवल पर पेश किया है। यह नई बाइक Kawasaki Versys 900 है। इसका लंबे समय से ऑटोमोबाइल बाजार में इंतजार किया जा रहा था। कंपनी ने इस मल्टी-सिलेंडर एडवेंचर टूरर को दो अलग-अलग मॉडल्स में पेश किया है, जिनमें स्टैंडर्ड Kawasaki Versys 900 और टॉप-स्पेक Kawasaki Versys 900 SE है। आइए इनके बारे में विस्तार में जानते हैं कि इन्हें किन बेहतरीन फीचर्स के साथ लेकर आया गया है।
Versys 900 सीरीज की कीमत
इस नई Kawasaki Versys 900 एडवेंचर बाइक की शुरुआती कीमत 10,899 पाउंड (करीब 13.74 लाख रुपये, एक्स-शोरूम) है। इसके प्रीमियम वर्जन Versys 900 SE की कीमत 11,799 पाउंड (करीब 14.87 लाख रुपये) है। इन्हें दो कलर ऑप्शन में लेकर आया गया है, जो मैटेलिक स्पार्क ब्लैक और पर्ल रोबोटिक व्हाइट है। इसके Versys 900 SE वर्जन को प्लाज्मा लाइम ग्रीन के साथ मैटेलिक स्पार्क ब्लैक और फायरक्रैकर रेड के साथ मैटेलिक कार्बन ग्रे शेड में पेश किया गया है।
-1792035025942.webp)
| स्पेसिफिकेशन | Kawasaki Versys 900 की डिटेल्स |
| मॉडल्स | वर्सेस 900 (स्टैंडर्ड) और वर्सेस 900 एसई (SE) |
| कीमत (एक्स-शोरूम) | स्टैंडर्ड: 10,899 पाउंड (लगभग ₹13.74 लाख) एसई (SE): 11,799 पाउंड (लगभग ₹14.87 लाख) |
| इंजन | 948cc, इन-लाइन 4-सिलेंडर |
| अधिकतम पावर | 122 bhp |
| पीक टॉर्क | 97.3 Nm |
| गियरबॉक्स | 6-स्पीड (स्लिपर क्लच के साथ) |
| सीट हाइट | 825 मिमी (845 मिमी तक बढ़ाई जा सकती है) |
| पहिए (Wheels) | 17-इंच अलॉय व्हील्स (आगे और पीछे दोनों तरफ) |
| सस्पेंशन | फ्रंट: USD (अपसाइड-डाउन) फोर्क्स रियर: लिंकेज मोनो-शॉक |
| फ्रेम | नया ट्रेलिस फ्रेम (50:50 वेट डिस्ट्रीब्यूशन के साथ) |
| रंग (स्टैंडर्ड मॉडल) | मैटेलिक स्पार्क ब्लैक, पर्ल रोबोटिक व्हाइट |
| रंग (एसई मॉडल) | प्लाज्मा लाइम ग्रीन / मैटेलिक स्पार्क ब्लैक, फायरक्रैकर रेड / मैटेलिक कार्बन ग्रे |
| डिजाइन और बाहरी फीचर्स | अपराइट राइडिंग पोस्चर, सेमी-फेयरिंग, लंबी विंडस्क्रीन, डुअल-पॉड LED हेडलाइट्स, बैक सपोर्ट वाली बड़ी सीट और रियर लगेज रैक |
| इलेक्ट्रॉनिक और टेक फीचर्स | राइड-बाय-वायर, ट्रैक्शन कंट्रोल, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, 5-इंच TFT क्लस्टर और 6-एक्सिस IMU |
| ADAS और सुरक्षा फीचर्स | फ्रंट और रियर रडार सिस्टम, ब्लाइंडस्पॉट डिटेक्शन, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और कोलिजन (टक्कर) वार्निंग |
| एसई (SE) वर्जन के अतिरिक्त फीचर्स | LED फॉग लाइट्स, फ्रेम स्लाइडर्स, हीटेड ग्रिप्स, रेडिएटर गार्ड और नकल गार्ड्स |
Kawasaki Versys 900 का डिजाइन
नई Versys 900 सीरीज को Versys 650 और Versys 1100 के बीच रखा गया है। इसका डिजाइन बाकी Versys से काफी मिलता-जुलता है। इसमें राइडर को एक सीधा और राइडिंग पोस्चर मिलता है। इसमें एक सेमी-फेयरिंग और लंबी विंडस्क्रीन भी दी गई है। सके अलावा, इसमें डुअल-पॉड एलईडी हेडलाइट्स भी दी गई हैं।
-1792035049414.webp)
Kawasaki Versys 900 के फीचर्स
कावासाकी वर्सेस 900 में स्टैंडर्ड फीचर्स के अलावा कई खास एक्सेसरीज भी मिलती है। इसमें LED फॉग लाइट्स, फ्रेम स्लाइडर्स, हीटेड ग्रिप्स, रेडिएटर गार्ड और नकल गार्ड्स को बाकी वर्सेस की तरह ही दिया गया है। इसके अलावा राइडर के लिए बेहतरीन बैक सपोर्ट वाली एक बड़ी सीट दी गई है, साथ ही पीछे की तरफ एक लगेज रैक भी मौजूद है जिससे सफर का सामान आसानी से बांधा जा सके।

Kawasaki Versys 900 का सस्पेंशन और फ्रेम
इसकी सीट हाइट 825 मिमी रखी गई है, जिसे 845 मिमी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें बेहतरीन हैंडलिंग के लिए बाइक के फ्रंट में USD फोर्क्स और पीछे की तरफ लिंकेज मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है। आगे और पीछे के दोनों व्हील 17-इंच के अलॉय दिए गए हैं। इसमें नया ट्रेलिस फ्रेम इस्तेमाल किया गया है।
ADAS सेफ्टी फीचर्स से है लैस
Kawasaki Versys 900 को कई ADAS सेफ्टी फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें राइड-बाय-वायर, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, 5-इंच का TFT क्लस्टर और 6-एक्सिस IMU दिया गया है। इसमें काफी बेहतरीन रडार सिस्टम भी दिया गया है, जिसे बाइक के आगे और पीछे दोनों तरफ लगाया गया है। यह ब्लाइंडस्पॉट डिटेक्शन, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और टक्कर की चेतावनी (कोलिजन वार्निंग) जैसे हाई-टेक ADAS सेफ्टी फीचर्स प्रदान करते हैं।
काफी पावरफुल है इंजन
नई Versys 900 में Z900 वाला ही 948cc का इन-लाइन 4-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 122 bhp की अधिकतम पावर और 97.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह एक एडवेंचर बाइक है, इसलिए इसके पावर आउटपुट को थोड़ा कम किया गया है। इस इंजन को स्लिपर क्लच और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Kawasaki Versys 900 को आने वाले कुछ महीनों में भारतीय बाजार लॉन्च होने की संभावना है।
