Suzuki या Honda नहीं: ये है देश की सबसे सस्ती एडवेंचर मोटरसाइकिल, कीमत 1.48 लाख से शुरू
Affordale Adventure Bikes: किफायती बजट में बेहतरीन सफर और ऑफ-रोडिंग का मजा देने के लिए भारतीय बाजर में कई शानदार एडवेंचर बाइक्स मौजूद हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको पहाड़ों, उबड़-खाबड़ और लंबे सफर पर बाइक चलाने का शौक है तो एडवेंचर बाइक आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। पहले ये बाइक्स काफी महंगी आती थीं लेकिन अब नई कंपनियों ने किफायती बजट में बेहतरीन एडवेंचर बाइक्स भारतीय बजार में उतारी हैं। यहां हम आपको 5 सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक्स के बारे में बताएंगे।
Hero Xpulse 200 4V
यह भारत की सबसे सस्ती और लोकप्रिय ऑफ-रोड बाइक है। अगर आप एडवेंचर राइडिंग की शुरुआत कर रहे हैं तो यह बाइक आपके लिए सबसे सही विकल्प है। इसमें लंबा सस्पेंशन ट्रैवल, 220mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, डिजिटल मीटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.48 से लेकर 1.72 लाख रुपए के बीच है।
Honda CB200X
Honda की यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए बनी है जो रोजाना शहर में बाइक चलाते हैं और वीकेंड पर लंबी टूरिंग पर जाते हैं। इसमें 184.4cc का इंजन, मस्कुलर और स्पोर्टी ADV लुक, की सीधी-कंफर्टेबल सीटिंग, ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें विंडस्क्रीन दी गई है और इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.47 लाख रुपए से 1.55 लाख रुपए है।
Hero Xpulse 210
Xpulse 200 के बाद Hero ने इसमें ज्यादा पावरफुल इंजन और बेहतर फीचर्स जोड़े हैं। यह बाइक हाइवे और तेज चलने और ऑफ-रोडिंग दोनों में ही सक्षम है। इसमें 210cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा इसमें नया TFT डिजिटल कंसोल और ABS मोड्स भी मिलते हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.66 से लेकर 1.75 लाख रुपए तक जाती है।
Kawasaki KLX230
कावासाकी की यह बाइक बेहद हल्की और मजबूत है। इसे खास तौर पर कच्चे रास्तों, मिट्टी और पहाड़ियों पर राइड करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 233cc का इंजन मिलता है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपए से शुरू होती है।
Suzuki V-Strom SX
Suzuki की यह बाइक हाइवे टूरिंग और हल्की ऑफ-रोडिंग दोनों के लिए बेहतर है। इसमें 249cc का इंजन, चौड़ी और आरामदायक सीट और सुजुकी कनेक्ट ऐप के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/SMS अलर्ट की सुविधा मिलती है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2,11,600 रुपए से शुरू होती है।
