Move to Jagran APP

नई जैगुआर XE 300 स्पोर्ट एडिशन हुई पेश, BMW 3 सीरीज शेडो एडिशन से होगा मुकाबला

जैगुआर ने अपनी नई स्पोर्ट एडिशन XE सेडान को नई जैगुआर XE 300 स्पोर्ट एडिशन के नाम से पेश किया है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 05:24 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2018 07:30 AM (IST)
नई जैगुआर XE 300 स्पोर्ट एडिशन हुई पेश, BMW 3 सीरीज शेडो एडिशन से होगा मुकाबला
नई जैगुआर XE 300 स्पोर्ट एडिशन हुई पेश, BMW 3 सीरीज शेडो एडिशन से होगा मुकाबला

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जैगुआर ने अपनी नई स्पोर्ट एडिशन XE सेडान को नई जैगुआर XE 300 स्पोर्ट एडिशन के नाम से पेश किया है। नई 300 स्पोर्ट एडिशन सिर्फ XF और XF स्पोर्टब्रेक में उपलब्ध होगी। 300 स्पोर्ट एडिशन जैगुआर में फिर से डिजाइन किया गया स्पोर्टी लुक वाला एक्सटीरियर और इंटीरियर दिया गया है।

loksabha election banner

पावर स्पेसिफिकेशन्स:

जैगुआर XE 300 स्पोर्ट में 295bhp वाला 2.0 लीटर इन्गेनियम पेट्रोल इंजन दिया गया है। वहीं, XF और XF स्पोर्टब्रेक में 295bhp वाला 3.0 लीटर TDV6 डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा सभी पेट्रोल इंजन को पार्टीकुलेट फिल्टर से लैस किया जाएगा।

फीचर्स:

नई 300 स्पोर्ट एडिशन में यूनीक डार्क सैटिन ग्रे दी जाएगी जिसमें डोर मिरर कैप्स शामिल होंगे। इसके अलावा रियर स्पॉयलर और ग्रिल सराउंड के साथ फ्रंट ग्रिल और बूट लिड पर 300 स्पोर्ट बैजिंग भी की जाएगी। इसके अलावा 19-इंच या 20-इंच सैटिन टेक्नीकल ग्रे फिनिश व्हील्स के साथ 300 स्पोर्ट-ब्रांडेड ब्रेक कैपिलर्स एक्सक्लूजिव दिया गया है। जैगुआर इसमें नए एक्सटीरियर कलर्स- यूलॉन्ग व्हाइट, इंडस सिल्वर और सैन्टोरिनी ब्लैक दे रही है। वहीं, XE में काल्डेरा रेड कलर भी दिया गया है।

इंटीरियर:

इंटीरियर की बात करें तो नई 300 स्पोर्ट एडिशन में स्पेशल डिजाइन एक्सेंट्स के साथ स्टीयरिंग व्हील, सीट्स, डोर कैसिंग्स और आर्मरेस्ट पर येलो कॉन्ट्रेस्ट स्टिच दी गई है। इसके अलावा 300 स्पोर्ट ब्रांडेड ट्रेड प्लेट्स, स्पोर्ट कार्पेट मैट्स और स्टीयरिंग व्हील पर बैज दिए जाएंगे। XE, XF और XF स्पोर्टब्रेक में जैगुआर का एडवांस टच प्रो 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है।

BMW 3 सीरीज शेडो एडिशन से होगा मुकाबला:

नई जैगुआर XE 300 स्पोर्ट एडिशन का मुकाबला BMW 3 सीरीज शेडो एडिशन से होगा। BMW 3-सीरीज शेडो एडिशन को दो वेरिएंट 320डी एडिशन स्पोर्ट (डीज़ल) और 330आईएम स्पोर्ट (पेट्रोल) में पेश किया गया है। इसमें नई ग्रिल, हाई-ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग के साथ, BMW किडनी फ्रेम, हाई-ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग के साथ, हैडलैंप्स और टेललैंप्स पर स्मोक्ड और शेडो इफेक्ट, कार की, एम ट्रिम के साथ, टेलपाइप पर एक्सक्लूसिव ब्लैक फिनिशिंग और 18 इंच के नए अलॉय व्हील देखने को मिलेंगे।320डी एडिशन स्पोर्ट शेडो में रेग्यूलर मॉडल वाला 2.0 लीटर डीज़ल इंजन लगा है, जो 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। 330आई एम स्पोर्ट शेडो एडिशन में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 185 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। कंपनी ने अभी तक शेडो एडिशन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.