होंडा की नई सिविक फिर देगी भारत में दस्तक, स्कोडा की इस कार को मिलेगी चुनौती
होंडा की नई सकोडा की इस नई से करेगी मुकाबला, अगले साल भारत में इसके लॉन्च होने की खबर जोरो पर है
नई दिल्ली (जेएनएन)। होंडा कार्स भारत में अपनी स्टाइलिश और स्पोर्टी सेडान कार सिविक का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तयारी में है, सोर्स से पता चला है कि कंपनी इसे अगले साल ऑटो जनवरी-फरवरी में लॉन्च कर सकती है। अभी हाल ही में होंडा सिविक फेसलिफ्ट को राजस्थान स्थित कंपनी के टापूकारा प्लांट में देखा गया है।
इंजन
होंडा अपनी नई सिविक में मौजूदा सिविक की तरह ही 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है। 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस यह इंजन 174hp की पावर और 167Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। हालांकि, कंपनी नई सिविक में इस बार डीजल इंजन का ऑप्शन भी दे सकती है जो कि पिछले मॉडल में नही दिया गया था। आपको बता दें होंडा ने पिछले साल दिसंबर महीने में आयोजित हुए ओमान मोटर शो के दौरान अपनी 10th जनरेशन सिविक को पेश किया था।
जानिये कीमत
होंडा ने नई सिविक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि होंडा अपने नए सिविक को पहले से ज्यादा फीचर्स देने के साथ ज्यादा पावरफुल भी बना सकती है। नई सिविक मार्किट में पहले से मौजूद स्कोडा ओक्टाविया से होगा कड़ा मुकाबला भारत में नई सिविक की अनुमानित कीमत 15-20 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) हो सकती है। कंपनी इस कार को होंडा की ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री तैयार करेगी।
स्कोडा ओक्टाविया से होगा कड़ा मुकाबला
नई सिविक का सीधा मुकाबला स्कोडा की ओक्टाविया और इसी के RS मॉडल से भी माना जा रहा है। ऑक्टाविया RS की कीमत 25.12 लाख रूपए है। जबकि इसका रेगुलर मॉडल करीब 2.22 लाख रूपए सस्ता है। ऑक्टाविया RS ऑक्टाविया RS में 2.0 लीटर का टीएसआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, इसकी पावर 230 PS और टॉर्क 350 NM है, रेग्यूलर ऑक्टाविया की तुलना में इस में 80 PS की ज्यादा पावर और 100 NM का ज्यादा टॉर्क मिलता है। ऑक्टाविया RS का इंजन 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है, 100 की रफ्तार पाने में इसे 6.7 सेकंड का समय लगता है। राइडिंग के लिए इस में 225/45 आर17 साइज के टायर दिए गए हैं। ऑक्टाविया RS का डिजाइन रेगुलर मॉडल से थोड़ा स्पोर्टी है और इसके बिन में सबसे पहले ध्यान आगे वाली सीटें खींचेगी, इन पर बोल्स्टरिंग और वीRS बैजिंग दी गई है।