BMW ने अनवील की नई जनरेशन 3 सीरीज और इलेक्ट्रिक i3, 437hp की पावर 580nm टॉर्क और 4 सेकंड में 100 की स्पीड
BMW 3 Series Debuts: BMW ने नए जनरेशन की 3 सीरीज को अनवील कर दिया है जिसमें पेट्रोल के साथ-साथ पूरी तरह से इलेक्ट्रिक i3 भी शामिल है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW ने नई जनरेशन की 3 सीरीज को पेश कर दिया गया है जिसमें पेट्रोल इंजन के साथ-साथ पूरी तरह से इलेक्ट्रिक i3 को भी पेश किया गया है। सेडान के इस नए मॉडल में नई डिजाइन लैंग्वेज, पूरी तरह बदला हुआ केबिन और इंजन के कई नए विकल्प दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक लाइनअप की शुरुआत i3 40 xDrive और i3 50 xDrive से होता है जिसमें से बाद वाला मॉडल 912 किमी तक की रेंज (WLTP) के साथ आता है।
फ्रंट डिजाइन
आगे की तरफ किडनी ग्रिल और ट्विन हेडलाइट्स मिलकर एक सिंगल विजुअल यूनिट बनाते हैं। पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल रूप से लगाई गई लाइटें दी गई हैं जबकि M Performance वर्जन में खास येलो कलर की लाइटिंग एलिमेंट्स मिलते हैं। व्हील्स की बात करें तो इलेक्ट्रिक i3 में 19 से 21 इंच और पेट्रोल-डीजल मॉडलों में 18 से 20 इंच के पहिए के विकल्प मिलते हैं।
ई-ड्राइव तकनीक और बैटरी
i3 में BMW की 6-जनरेशन की ई-ड्राइव तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसमें सिलिंड्रिकल बैटरी सेल, 800V आर्किटेक्चर और बिडिएक्शनल चार्जिंग शामिल हैं। इसके दोनों लॉन्च वेरिएंट में डुअल मोटर्स और ऑल-व्हील ड्राइव मिलती है। i3 50 xDrive में 400kW तक की DC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
BMW का दावा है कि खास हाई-पावर चार्जिंग की स्थिति में यह 10 मिनट में 423 किमी तक की WLTP रेंज दे सकता है। साल 2027 तक इस लाइनअप में एक और ज्यादा पावरफुल i3 M60 xDrive मॉडल भी शामिल किया जाएगा।
पेट्रोल इंजन और परफॉर्मेंस
पेट्रोल लाइनअप में 330 और 330 xDrive शामिल हैं जिनमें US Spec के मुताबिक 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड फोर-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 255hp की पावर और 400nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके ऊपर M350 xDrive मॉडल है जिसमें 3.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इनलाइन-सिक्स इंजन और 48V माइल्ड हाइब्रिड तकनीक दी गई है।
यह लगभग 437hp की पावर और 580nm का टॉर्क जनरेट करता है जिससे यह 4.1 सेकंड में 100 kmphकी स्पीड पकड़ लेती। इसका टॉप-स्पीड इलेक्ट्रॉनिकल तौर पर 250kmph तक सेट है।
आईड्राइव और डिस्प्ले
इसके अंदर BMW Panoramic iDrive में पैनोरमिक विजन, ड्राइवर की तरफ झुका हुआ 17.9 इंच का सेंट्रल डिस्प्ले, एक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और एक ऑप्शनल 3D हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है। BMW ऑपरेटिंग सिस्टम x सॉफ्टवेयर अपडेट और बेहतर डिजिटल सेवाओं को सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी और फीचर्स
मार्केट के मुताबिक मिलने वाली उपलब्धता के आधार पर इसमें Amazon Alexa+ तकनीक को जोड़ा गया है जिससे बोकलर कमांड देने का अनुभव और बेहतर होगा। इसमें मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक तौर पर एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीटें मिलती हैं जबकि ऑप्शनल तौर पर M Sport सीटें, पीछे की सीटों के लिए हीटिंग और अपग्रेडेड हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम का विकल्प भी मिलता है।
हालांकि, भारत में इसके लॉन्च होने का समय, कीमतें और वेरिएंट से जुड़ी जानकारियां अभी तक सामने नहीं आई हैं और इस अनवील में बताए गए स्पेसिफिकेशन और फीचर्स जर्मन मार्केट के लिए है।
यह भी पढ़ें- Porsche Cayenne Electric भारत में हुई लॉन्च, मिलेगी 623 किमी की रेंज और 2.5 में पकड़ेगी 100 की स्पीड
