नई Bajaj Pulsar N250 SS डीलरशिप पर पहुंची, अब मिलेगी पहले से ज्यादा पावर और फीचर्स
Bajaj Pular N250 SS: बजाज पल्सर एन 250 SS एक दमदार मोटरसाइकिल है जल्द ही अपडेट होकर 6-स्पीड गियरबॉक्स और नए TFT कंसोल जैसे कई फीचर्स के साथ लॉन्च होगा।
-1791901302231_m.webp)
Image: Mechanic Rules

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अपडेटेड Pulsar NS200 के साथ टेस्टिंग के दौरान देखे जाने के बाद नई Bajaj Pulsar N250 SS अपने लॉन्च से पहले अब डीलरशिप पहुंच गई है। इसे सबसे महंगे और टॉप-ऑर्डर वेरिएंट के रूप में पेश किया गया है। N250 SS में शुरुआती स्पाई शॉट्स में दिखाए गए बदलावों की तुलन में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।
गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर
इस बाइक में सबसे बड़े अपडेट्स में से एक 6-स्पीड ट्रांसमिशन है जिसने पुराने 5-स्पीड सेटअप की जगह ली है। नए गियरबॉक्स के साथ इसमें स्पोर्ट्स शिफ्ट यानी क्विकशिफ्टर भी शामिल किया गया है। इसका इंजन मौजूदा 249cc सिंगल सिलिंडर, ऑयल-कूल्ड यूनिट ही रखा गया है जिसके आउटपुट में थोड़ा सुधार करके इसे 25PS की पावर और 22nm का टॉर्क कर दिया गया है।
कलर डिस्प्ले
इस बाइक में नय 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले जोड़ा गया है जो Google Maps Mirroring, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस जैसे डॉक्यूमेंट्स को स्टोर करने की सुविधा के साथ-साथ लैप टाइमर जैसे फीचर्स देते हैं। इस कंसोल पर गियर पोजीशन, फ्यूल लेवल, ट्रिप की जानकारी और साइड-स्टैंड की वॉर्निंग भी दिखती है।
इसके अलावा, इसमें 5 राइडिंग मोड्स- Sport, Road, Rain, Off-Road और Tour दिए गए हैं। डिस्प्ले स्क्रीन पर ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS के संकेत भी देखे जा सकते हैं।
हैंडलबार और चार्जिंग सॉकेट
Bajaj ने हैंडलबार के कंट्रोल्स में बदलाव किया है जिसमें डिस्प्ले को नेविगेट करने के लिए लेफ्ट में एक डायरेक्शनल कीपैड दिया गया है। राइट तरफ इंजन किल/स्टार्ट स्विच के ठीक ऊपर एक डेडिकेटेड हैजार्ड लाइट बटन दिया गया है। ब्रेक और क्लत दोनों लीवर रीच एडजस्टमेंट के साथ आते हैं जबकि हैंडलबार के नीचे एक चार्जिंग सॉकेट लगाया गया है।
स्टाइलिंग और डिजाइन
इस बाइक की स्टाइलिंग वैसी ही है जैसी N160 SS में देखी गई थी। देखने में N250 SS में जानी-पहचानी मस्कुलर फ्यूल टैंक, प्रोजेक्टर हेडलैंप, शार्प DRLs और स्प्लिट सीट लेआउट दिया गया है। इसके रियर साइड पैनल पर N250 SS की ब्रैंडिंग दी गई है। इसमें गोल्ड-फिनिश वाले USD फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक और दोनों तरफ डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS भी दिखता है।
कितनी हो सकती है कीमत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pulsar N250 SS के टॉप-वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.60 लाख रुपए तक हो सकती है जो मौजूदा Pulsar N250 से तकरीबन 15,000 रुपए ज्यादा है। बजाज 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और TFT कंसोल का यह मेल N250 की जानी-पहचानी स्टाइलिं को रखते हुए अपडेट को एक मजबूत मैकेनिकल और टेक्नोलॉजी फोकस देता है।
