विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Trans Harbour Link: मुंबई के सीएम Eknath Shinde ने बताया- 12 जनवरी को खुलेगा देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Published: Wed, 03 Jan 2024 09:52 AM (IST)

Mumbai Trans Harbour Link का नाम पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा और इसे ...और पढ़ें

Mumbai Trans Harbour Link का उद्घाटन 12 जनवरी को होगा।
Mumbai Trans Harbour Link का उद्घाटन 12 जनवरी को होगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Eknath Shinde के अनुसार, बहुप्रतीक्षित मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) 12 जनवरी, 2024 को जनता के लिए खुलने के लिए तैयार है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री ने 31 दिसंबर, 2023 को विकास की पुष्टि की है और यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे।

हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। आपको बता दें कि MTHL भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल होगा, जिसकी लंबाई 21.8 किमी होगी। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

Atal Setu कहा जाएगा

Mumbai Trans Harbour Link का नाम पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा और इसे Atal Setu कहा जाएगा। इस परियोजना का उद्घाटन श्री वाजपेयी की जयंती के अनुरूप 25 दिसंबर, 2023 को होने की उम्मीद थी, लेकिन समय से काम पूरा न होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें- Google Map की मदद से मिनटों में मिलेगी पार्क की गई गाड़ी, बस फॉलो करना है ये आसान सा तरीका

इस परियोजना का निर्माण पहली बार 2018 में शुरू हुआ था और अब तक 2 बार टाइमलाइन मिस कर चुका है। इसे 2022 तक पूरा होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसमें देरी हुई।

देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल 

MTHL दक्षिण मुंबई में सेवरी से फ्रीवे पर शुरू होगा, ठाणे क्रीक को पार करेगा और नवी मुंबई के बाहरी इलाके में चिरले पर समाप्त होगा, समुद्र के ऊपर 16.5 किमी से अधिक की लंबाई के साथ लगभग 22 किमी की दूरी वाला यो सेतु देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल होने वाला है।

मुंबई और नवी मुंबई के लिए बड़ी सुविधा 

भविष्य में एमटीएचएल के माध्यम से सीधे कनेक्टर वाले नवी मुंबई हवाई अड्डे की योजना को देखते हुए भी यह परियोजना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, सरकार यात्रा के समय को और कम करने के लिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को एमटीएचएल से जोड़ने की भी योजना बना रही है। इसकी वजह से दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई जाने में अब 2 घंटे की जगह केवल 35-40 मिनट लगेंगे।

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर प्रतिदिन 100 किमी प्रति घंटे की गति सीमा के साथ 70,000 से अधिक वाहनों का आवागमन होने की उम्मीद है। 17,843 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ये 6-लेन एक्सप्रेस वे वाहन की खराबी का पता लगाने और कंट्रोल रूम को अलर्ट करने के लिए AI कैमरों से भी लैस होगा।

यह भी पढ़ें- साल 2024 में लॉन्च होंगी ये Electric SUVs, लिस्ट में Mahindra से लेकर Maruti तक हैं शामिल