विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन गाड़ियों में मिलती है बेहतरीन क्वालिटी की टच स्क्रीन, केबिन के अंदर लग्जरी अहसास

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Sun, 23 Apr 2023 11:51 AM (IST)

हाल ही में लॉन्च हुई 2023 हुंडई वरना में आपको 2 स्क्रीन मिल जाएंगे जिनकी साइज 10.25 की है। इस ...और पढ़ें

इन गाड़ियों में एडवांस टच स्क्रीन मिलते हैं।
इन गाड़ियों में एडवांस टच स्क्रीन मिलते हैं।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इंडियन मार्केट में इस समय कार के अंदर की केबिन में मिलने वाले टच स्क्रीन पर काफी काम हो रहा है। पिछले कुछ सालों में अगर देखा जाए तो गाड़ियों के केबिन के अंदर एक से बढ़कर एक एडवांस टच स्क्रीन मिल रहे हैं, जिसमें कई गाड़ियों में आप दो-दो स्क्रीन देख सकते हैं। इस खबर में आपको बताने वालें हैं उन कारों के बारे में, जिसमें एक से बढ़कर एक एडवांस टच स्क्रीन मिलते हैं।

2023 हुंडई वरना

हाल ही में लॉन्च हुई 2023 हुंडई वरना में आपको 2 स्क्रीन मिल जाएंगे, जिनकी साइज 10.25 की है। इस सिस्टम का काम आप इन्फोटेनमेंट सिस्टम के तौर पर कर सकते हैं। वहीं दूसरे स्क्रीन का इस्तेमाल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की तरह किया जाता है।

XUV700

XUV700 में 10. 25 का डिस्प्ले स्क्रीन मिल जाएगा, जिसमें शेमलेस क्लास यूनिट ऑफर किया जाता है।

MG Hector 2023

एमजी हेक्टर में 14 इंच का हाई रेजोल्यूशन इन्फोटेनमेंट टच स्क्रीन सिस्टम मिलता है, जिसमें पोट्रेट मोड दिया गया है। इस हाईटेक इन्फोटेनमेंट सिस्टम के जरिए आप वॉइस कमांड टच स्क्रीन के जरिए कई ढेर सारे फीचर्स का आनंद ले सकते हैं।

BYD Atto 3

BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार में 12. 8 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो देखने में आपको लैपटॉप की स्क्रीन जैसा लग सकता है।

Hyndai Ioniq5

Hyndai Ioniq5 इलेक्ट्रिक कार में 12 इंच का स्क्रीन ऑफर किया जाता है, जिसको आप इंटरटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। सफेद और ब्लैक कलर ट्यून में आने वाली यह स्क्रीन केबिन की शोभा बढ़ा देती है।

KIA EV6

किआ ईवी 6 इलेक्ट्रिक कार में आपको 12.3 इंच के 2 डिस्प्ले यूनिट मिल जाएंगे। एक का इस्तेमाल आप इन्फोटेनमेंट सिस्टम के लिए कर सकते हैं, वहीं दूसरा 12. 3 इंच के स्क्रीन का इस्तेमाल डिस्टल इंस्ट्रूमेंट के तौर पर कर सकते हैं।

बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज

बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज में बहुत बड़ा डिस्प्ले स्क्रीन मिलता है जिसमें 12 पॉइंट 3 इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्क्रीन मिलती है, वहीं एक जो दूसरा है वह 14. 9 इंच का स्क्रीन है, जिसका इस्तेमाल इन्फोटेनमेंट सिस्टम के लिए किया जाता है।