Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का तेजी से बढ़ रहा क्रेज, 2022 में बिकीं 6 लाख से अधिक Electric टू-व्हीलर्स

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 03 Jan 2023 04:20 PM (IST)

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महीने भर में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की महीने के आधार पर बिक्री 50 हजार यूनिट्स से अधिक बताई जा रही है। वहीं रोजाना आंकड़ों की बात की जाए तो देश में हर रोज लगभग 1700 ईवी को खरीदा जा रहा है।

    Hero Image
    महीने भर में 50 हजार से अधिक हो रही सेल

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। साल 2022 ईवी सेक्टर के लिए सबसे खास साल रहा है। इस साल इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदने वाले लोगों की संख्या में कई सौ गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है। वाहन पोर्टल से मिले डेटा के अनुसार, साल 2022 में 6,15,365 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और इलेक्ट्रिक बाइक्स को बेचा गया है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक ने बाजी मारी है, जहां कंपनी ने साल भर कुल 1.08 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बेचने में कामयाब रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महीने भर में 50 हजार से अधिक हो रही सेल

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महीने भर में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की महीने के आधार पर बिक्री 50 हजार यूनिट्स से अधिक बताई जा रही है। वहीं रोजाना आंकड़ों की बात की जाए तो देश में हर रोज लगभग 1700 ईवी को खरीदा जा रहा है।

    साल 2019 की तुलना में साल 2022 में बेची गई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की संख्या को देखकर कोई भी चौक जाएगा। क्योंकि, मात्र 3 साल के अंतराल में ईवी इंडस्ट्री की ग्रोथ अविश्वसनीय है। साल 2019 में 28,280 यूनिट्स इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को बेचा गया था। वहीं साल 2022 में ये आंकड़ा बढ़कर 6 लाख से अधिक हो गया है। इसका मतलब ये है कि तब से लेकर आज तक ईवी इंडस्ट्री ने 300 से अधिक फीसद मार्केट में अपना व्यापार बढ़ाया है।

    साल 2021 में कुल 1,51,685 यूनिट्स इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को बचा गया था। वहीं 2022 में इसकी संख्या बढ़कर 6,15,365 यूनिट्स हो गई है। इन नंबर्स को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों का ईवी के प्रति विश्वास कितने तेजी से बढ़ता जा रहा है। साल 2023 में ईवी इंडस्ट्री ये आंकड़ा 10 लाख यूनिट का लेकर चल रही है।

    यह भी पढ़ें

    सस्ते में खरीदना है सेकंड हैंड बाइक या स्कूटर? कर लें ये तैयारी, हमेशा मिलेगी अच्छी डील

    Car Price Hike 2023: Maruti Suzuki इस महीने से बढ़ाएगी अपने सभी गाड़ियों के दाम