MG Windsor का नया Indulge Edition हुआ लॉन्च, 332 किमी की रेंज के साथ नए कलर्स और बिजनेस-क्लास कंफर्ट
MG Windsor Indulge: एमजी ने भारत में नई विंडर इंडल्ज एडिशन को लॉन्च कर दिया है जो नए लुक, बिजनेस-क्लास कंफर्ट और 332 किमी की रेंज के साथ आती है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। JSW MG Motor India ने आज MG Windsor INDULGE Edition को लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.89 लाख रुपए है। इसमें 38kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो 136PS की पावर और 200nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, इस गाड़ी को एक बार चार्ज करने पर 332 किमी तक की रेंज मिलती है।

डिजाइन और एक्सटीरियर
MG Windsor अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, शानदार इंटीरियर और बिजनेस-क्लास कंफर्ट को आगे बढ़ाते हुए Indulge Edition में एक नया अंदाज जोड़ा है। इस स्पेशल एडिशन में एक अलग ड्यूल-टोन एक्सटीरियर दिया गया है जिसमें Shadow Gold बॉडी कलर के साथ ब्लैक रूफ का कंट्रास्ट मिलता है।
गाड़ी के प्रीमियम लुक को बढ़ाने के लिए इसमें ब्लैक ORVMs, R-18 ब्लैक अलॉय व्हील्स और सी-पिलर पर INDULGE बैजिंग दी गई है जो इसे एक बोल्ड और अलग पहचान देती है।

केबिन और इंटीरियर
कार के अंदर इसका केबिन एक खास अर्बन टैन और ब्लैक अपहोल्स्ट्री थीम के साथ आता है जो इसके प्रीमियम माहौल को और बेहतर बनाता है। आगे के हेडरेस्ट पर खास INDULGE की एम्ब्रॉयडरी की गई है जो इस एडिशन की गई है। बिजनेस-क्लास के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए MG Windsor Indulge Edition में पीछे बैठे लोगों के लिए प्राइव स्क्रीन दी गई है जिससे मनोरंजन की सुविधा भी मिलती है।
इसके अलावा, जो ग्राहक इसे अपनी पसंद और आराम के हिसाब के कस्टमाइज करना चाहते हैं उनके लिए एक्सेसरीज भी उपलब्ध कराई जाएंगी जिससे वे INDULGE को अपनी पसंद के मुताबिक मॉडिफाई कर सकें।

डिजाइन कंफर्ट और स्क्रीन
MG Windsor भारत की पहली इंटेलिजेंट CUV है। यह सेडान के कंफर्ट और स्पेस के साथ-सथ SUV की प्रेजेंस भी मिलती है जिससे अर्बन मोबिलिटी में एक नया स्टैंडर्ड तय होता है। यह गाड़ी Aero Glide डिजाइन फिलॉसफी पर बनी है। इसके अंदर एयरो लाउंज सीटें दी गई हैं जो 135 डिग्री तक पीछे झुक सकती हैं जिससे बैठने वालों को बढ़िया कंफर्ट मिलता है।
केबिन के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें एक बड़ी 15.6 इंच की ग्रैंडव्यू टच डिस्प्ले दी गई है जिसे सेंटर कंसोल में जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon SUV हुई अनवील, AI वॉयस असिस्टेंट के साथ मिलेगा 144nm टॉर्क वाला पावरफुल इंजन
