MG Starlight 560 जल्द हो सकती है लॉन्च, पेटेंट के बाद हो रही टेस्टिंग, मिली यह जानकारी
वाहन निर्माता एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई कारों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता MG की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही कई नई कारों को लॉन्च किया जा सकता है। इनमें से एक कार MG Starlight 560 हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान हाल में ही देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी MG Starlight 560
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में नई गाड़ी के तौर पर एमजी स्टारलाइट 560 को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी निर्माता ने औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी है।
हो रही टेस्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में ही इस गाड़ी को भारत में टेस्टिंग के दौरान पहली बार देखा गया है। इस दौरान इसके एक्सटीरियर और डिजाइन की जानकारी मिली है।
क्या मिली जानकारी
टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसका डिजाइन बॉक्सी रखा गया है। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है।
कैसे होंगे फीचर्स
निर्माता की ओर से इस गाड़ी में बड़ी एलईडी हेडलाइट, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, कनेक्टिड एलईडी टेल लाइट, रूफ स्पॉयलर, 12.8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलैस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एबीएस, ईबीडी और एयरबैग के साथ ही ADAS को भी दिया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन
एमजी की ओर से इस एसयूवी में प्लग इन हाइब्रिड तकनीक के साथ ही सामान्य टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इस एसयूवी में छह स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प भी मिल सकते हैं। इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिल सकता है। जिससे इलेक्ट्रिक मोटर से 100 से 125 किलोमीटर और इंजन से करीब 900 किलोमीटर के आस पास की रेंज मिल सकती है जो संयुक्त तौर पर एक हजार किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।
कब होगी लॉन्च
एमजी की ओर से अभी इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस एसयूवी को भारत में 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला
लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV 7XO, Mahindra Scorpio N, Tata Safari, Tata Sierra जैसी एसयूवी के साथ होगा।
यह भी पढ़ें- MG Hector को खरीदना हो गया महंगा, कितनी बढ़ गई कीमत
