MG Motor की Hector होगी भारत में पहली SUV, जानें कहां से आया यह नाम
MG Motor की नई SUV का नाम MG Hector रखा गया है। बता दें, इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। MG Motor इस साल के अंत तक भारत में डेब्यू करने जा रही है और कंपनी का पहला प्रोडक्ट SUV होगा। MG मोटर की इस SUV को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है और अब इस कंपनी ने इसके नाम से पर्दा उठा दिया है। भारत में आने वाली इस नई SUV का नाम MG Hector होगा। शोरूम्स पर यह एसयूवी 2019 के मध्य तक आनी शुरू हो जाएगी और इसका मुकाबला Jeep Compass, Hyundai Tucson और Tata Harrier से होगा।
Hector कंपनी का पहला प्रोडक्ट होगा जिसे गुजरात के हलोल प्लांट से उत्पादित किया जाएगा, जहां MG मॉडल्स बनाए जा रहे हैं। नई MG Hector की कार कंपनी ने टीजर वीडियो भी जारी की है, जिसमें इस एसयूवी की बेहद ठंडे तापमान में टेस्टिंग चल रही है। इसमें साफ दिख रहा है कि स्लीक LED इंडीकेटर्स के साथ फ्रंट में बड़ी ग्रिल दी गई हैं। इसके अलावा इसमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल और स्टीयरिंग व्हील भी दिखाई दे रहा है, जिसमें यह SUV ऑल ब्लैक केबिन के साथ दिखाई दे रही है। इसमें हमें क्या समझ आ रहा है कि जब भी यह एसयूवी मॉडल शोरूम में आएगा तब इसमें सबसे ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे, क्योंकि इसे CNCAP में 5 स्टार रेटिंग मिली है।
वीडियो में MG Hector के फीचर्स के तौर पर ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया गया है। दूसरे फीचर्स के तौर पर इसमें बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्मट, एम्बिएंट लाइटिंग पैकेज, 360-डिग्री कैमरा और बहुत कुछ दिए गए हैं।
MG Motor के मुताबिक Hector नाम इलियड के योद्धा नायक के महान गुणों से प्रेरित है, जो कि ट्रॉय के राजकुमार हेक्टर थे। रॉयल हेक्टर बाइप्लेन के लिए एक नोड के रूप में यह SUV महान ब्रिटिश इंजीनयरिंग परंपरा को श्रद्धांजलि देता है। जिसे 1930 के रॉयल एयर फोर्स में इस्तेमाल किया गया था।
नई MG Hector SUV को पेट्रोल और डीजल विकल्प के साथ उतारा जाएगा। इसके अलावा यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आ सकती है। हमें उम्मीद है कि इस एसयूवी के बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले कुछ ही महीनों में उपलब्ध हो जाएंगी।