विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में एंट्री मारने को तैयार MG Air electric car, जानिए कब होगी लॉन्च

By Atul YadavEdited By:
Published: Sat, 29 Oct 2022 03:40 PM (IST)

साइज के मामले में यह ऑल्टो 800 से छोटा है और इसके ग्लोबल मॉडल को चीन में ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक ...और पढ़ें

नई MG Air EV कंपनी के ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (GSEV) प्लेटफॉर्म पर आधारित है
नई MG Air EV कंपनी के ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (GSEV) प्लेटफॉर्म पर आधारित है

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। एमजी की सबसे सस्ती कार MG Air इंडियन मार्केट में लॉन्च होने को तैयार है। MG की देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में ये आने को तैयार है। कंपनी ने घोषणा कि है कि 2023 की शुरुआत में देश में अपना एंट्री-लेवल एयर इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। कंपनी ने यह भी कहा कि इस एंट्री-लेवल EV को मास-सेगमेंट इलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश किया जा रहा है।

नई MG Air EV कंपनी के ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (GSEV) प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो कई तरह के मॉडल्स पर आधारित है। कंपनी के अनुसार इस ईवी को इंडोनेशिया के बाली में हो रहे जी 20 के दौरान पेश किया जाएगा। यह वही फंकी-दिखने वाली कार में सामने की तरफ क्रोम स्ट्रिप्स के माध्यम से जुड़ा एक पूर्ण-चौड़ाई वाला लाइट बार दिया गया है। साइज के मामले में यह ऑल्टो 800 से छोटा है और इसके ग्लोबल मॉडल को चीन में ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल (GSEV) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। साथ ही इस इलेक्ट्रिक कार के दो वेरिएंट्स हैं, जिसमें SWB (स्टैंडर्ड व्हील बेस) और एक LWB (लॉन्ग व्हील बेस) शामिल है।

संभावित कीमत

कंपनी की तरफ से अभी तक इस ईवी से जुड़ी कोई भी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है, वहीं कीमत के मामलों में भी केवल अंदाजा लगाया जा सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाली इस किफायती कार की कीमत 13 लाख रुपये की से अधिक हो सकती है।

यह भी पढ़ें

2023 Honda City Facelift की सड़कों पर टेस्टिंग शुरू, जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा

इलेक्ट्रिक वाहन लेने से पहले समझे कौन सी बैटरी आपके लिए बेहतर, कही हो ना जाएं मुसीबत के शिकार