Mercedes-Benz ने जर्मनी में निवेश पर लगाई रोक: खतरे में हजारों नौकरियां, बंद हो सकते हैं कई प्लांट
Mercedes-Benz ने जर्मनी में अपने प्लांट्स में सभी नए निवेश रोक दिए हैं, क्योंकि कंपनी और यूनियनों के बीच काम करने की लागत को लेकर तनाव बढ़ गया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mercedes-Benz ने अपने जर्मन प्लांट्स में सभी नए निवेश को रोक दिया है। कंपनी और वहां के कर्मचारियों को यूनियनों के बीच काम करने की लागत को लेकर तनातनी बहुत बढ़ गई है। इसी वजह से कंपनी अब अपने कुछ कारखानों को पूरी तरह से बंद करने के बार में सोच रही है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक मेमो भेजकर इस बात की पुष्टि की है। जर्मनी के ऑटोमोबाइल सेक्टर के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा और गंभीर कदम माना जा रहा है।
सभी निवेश रोकने का फैसला
Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोडक्शन चीफ माइकल शिब ने कहा कि, एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने हमारे जर्मनी ठिकानों पर आगे से सभी निवेशों को रोकने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा कि, वह लेबर कॉस्ट में कटौती करने को लेकर अपनी वर्क्स काउंसिस और यूनियमम प्रतिनिधियों के साथ किसी समझौते पर नहीं पहुंच सकी है।
क्यों उठाया गया ये कदम?
Mercedes-Benz पर जर्मनी में कार बनाने की ज्यादा लागत को लेकर महीनों से दबाव बना हुआ था। शिबे (Schibe) ने सितंबर में ही कर्चारियों को चेतावनी दी थी कि अगर लागत में कटौती को लेकर कोई प्रोग्रेस नहीं हुई तो जर्मनी के दो प्लांट बंद हो सकते हैं। मैनेजमेंट बोर्ड की सदस्य Britta Seeger ने मेमो में कहा कि, कंपनी हर कीमत पर प्लांट बंद करने से बचना चाहती थी लेकिन अब इसे इस विकल्प की और विस्तार से जांच करनी होगी।
यूनियन का क्या है पक्ष?
जर्मनी की सबसे बड़ी यूनियन IG Metall के साथ बातचीत अभी चल रही है। कंपनी के साथ वेतन वार्ताओं (Wage Negotiation) में यूनियन वर्तमान वेतन में 5% की बढ़ोतरी की मांग कर रहा है। Volkswagen 24 नवंबर को यूनियन के साथ अपनी खुद की बातचीत शुरू करेगी। इस योजना से 1 लाख तक नौकरियां जा सकती हैं और जर्मनी में चार प्लांट्स बंद हो सकते हैं जिसके चलते साल के अंत के आसपास हड़ताल होने की आशंका है।
ऑटो एनालिस्ट का कमेंट
ऑटो एनालिस्ट Ferdi Dudenhoeffer ने Reuters को बताया कि यह खबर कोई हैरानी की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि Mercedes ने महीनों से इस बात पर जोर दिया है कि जर्मनी में उसकी स्थिति कितनी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि, जब तक इंडस्ट्री के कॉस्ट स्ट्रक्चर में सुधार नहीं किया जाता तब तक ऑटो इंडस्ट्री का भविष्य खतरे में है।
रॉयटर्स ने सप्लाइन चेन में संकट फैलने का भी जिक्र किया। रिपोर्ट में बताया गया कि शेफलर (Schaeffler) ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह, 3,460 नौकरियां कम करेगी और यूरोप में अपने 5 साइट्स को बंद करेगी जिनमें से चार जर्मनी के हैं। कंपनी ने इसकी वजह पेट्रोल-डीजल इंजन वाली गाड़ियों की कम मांग को बताया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।