Mercedes Benz इलेक्ट्रिक जीएलसी को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 715 किमी रेंज के साथ होगी लॉन्च
Mercedes-Benz Electric GLC: मर्सिडीज-बेंज इलेक्ट्रिक जीएलसी को भारत में लॉन्च से पहले ही 650 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 4 नवंबर 2026 को लॉन्च होगी।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mercedes-Benz India को 5 अक्बूटर को रजिस्ट्रेशन शुरू होने के अंदर दी Electric GLC क लिए 650 से ज्यादा एक्सप्रेशंस ऑफ इंटरेस्ट मिल चुके हैं। भारत में इसे 4 नंवबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि, ग्राहकों को गाड़ियों की डिलीवरी नवंबर के बीच से शुरू होने वाली है।
कैसा है डिजाइन?
Mercedes-Benz GLC इलेक्ट्रिक का डिजाइन ब्रांड की दूसरी गाड़ियों जैसा ही मॉडर्न है। इसके आगे की तरफ बीच में ब्रांड के लोगो के साथ एक क्लोज्ड ग्रिल दी गई है। इसमें आइब्रो शेप्ड के थ्री-पॉइंटेड LED DRLs और LED हेडलाइट्स मिलते हैं। ग्रिल के नीचे बड़े एयर वेंट और सिल्वर कलर का लोअर लिप दिया गया है।
साइड और रियर लुक
वहीं, साइड से देखने पर एक स्लोपिंग रूफलाइन दिखती है जिसमें डुअल-टोन ORVMs और क्रोम विंडो सराउंड है। इसमें ट्रे़डिशनल फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, 21-इंच के अलॉय व्हील और पतली बॉडी क्लैडिंग दी गई है। पीछे की तरफ GLC में स्टार शेप की LED टेललाइट्स और बीच में ब्रांड के लोगो के साथ एक कनेक्टेड सेटअप मिलता है।
इंटीरियर और फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.1 इंच की MBUX हाइपरस्क्रीन दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह किसी भी Mercedes-Benz कार में लगाई गई सबसे बड़ी डिस्प्ले है। इस हाइपरस्क्रीन में ड्राइवर का डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैसेंजर के इंटरटेनमेंट के लिए एक डिस्प्ले जुड़ी हुई है। इसमें आगे की तरफ वेंटिलेशन, हीटिंग और मसाज फंक्शन के साथ कई तरह से एडजस्ट होने वाली पावर्ड सीटें मिलती हैं।
इसमें 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग, एक स्काईरूफ और एक बरमेस्टर 4D सराउंड सिस्टम भी दिया गया है।
बैटरी और परफॉर्मेंस
इस गाड़ी में 94kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो 715 किमी की रेंज (WLTP) दे सकता है। इसमें AWD के साथ डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलता है। इसका पावरट्रेन 490hp की पावर और 800nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV 0 से 100kmph की रफ्तार सिर्फ 4.3 सेकंड में पकड़ सकती है। यह गाड़ी 330kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और कंपनी का दावा है कि 10 मिनट में चार्जिंग में 300 किमी तक की रेंज दे सकती है।
