BMW X2 को चुनौती देने के लिए मर्सिडीज कर रही है यह काम, जानिये
मर्सिडीज GLB को इंटरनेशनल मार्केट में 2019 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका प्रोडक्शन इस साल के अंत तक शुरू किया जाएगा।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। क्रॉस ओवर सेगमेंट में अब लग्जरी कार कंपनियां भी दस्तक देने लगी है, पहले यह सेगमेंट उतना पॉपुलर नहीं था लेकिन अब काफी बड़ा हो चुका है, हाल ही में फोर्ड ने अपनी फ्रीस्टाइल को लॉन्च किया है और अब खबर आ रही है कि मर्सिडीज बेंज भी अपनी नई क्रॉसओवर लाने की तैयारी कर रही है।
मर्सिडीज बेंज की नई क्रॉसओवर एसयूवी कंपनी के MFA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म पर नई A-क्लास और B-क्लास को भी बनाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि मर्सिडीज GLB में पेट्रोल और डीजल इंजन के अलावा प्लग-इन हाइब्रिड का भी विकल्प दिया जा सकता है।
कायास लगाय जा रहे हैं कि मर्सिडीज GLB को इंटरनेशनल मार्केट में 2019 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका प्रोडक्शन इस साल के अंत तक शुरू किया जाएगा। जानकारों की माने तो भारत में भी इसे 2019 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
BMW X2 से होगा मुकाबला:
मर्सिडीज की नई क्रॉसओवर एसयूवी का मुकाबला BMW X2 से होगा। X2 BMW की छठी SUV है और इसमें X1 वाला UKL प्लेटफॉर्म शेयर किया जाएगा। कंपनी इसको X1 से ज्यादा स्पोर्टी लुक देने जा रही है। BMW X2 लगभग उसी तरह होगी जैसा पेरिस मोटर शो के दौरान कॉन्सेप्ट पेश किया था। कार के बेस वेरिएंट में फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा और फोर-व्हील ड्राइव टॉप वेरिएंट्स में दिया जाएगा।