यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mercedes-Benz EQC कार के साथ ई-मोबिलिटी और ‘सस्टेनेबल लग्जरी’ के एक नए युग की शुरुआत
जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने अपने EQ ब्रांड के जरिए देश में ‘सस्टेनेबल लग्जरी’ को पूरी तरह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। पर्यावरण और प्रकृति के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए इसे भविष्य की पीढ़ी के लिए बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी बात ध्यान में रखते हुए पूरे विश्व में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दिया जा रहा है और भारत सरकार भी इस ओर तेजी से काम कर रही है। सरकार की योजना है कि 2030 तक देश की सड़कों पर ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें दौड़ें। उधर,ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है और ईवी आधारित नई कारों को लगातार लॉन्च किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz का काम भी काफी सराहनीय है। कंपनी अपने EQ ब्रांड के जरिए देश में ‘सस्टेनेबल लग्जरी’ को पूरी तरह से स्थापित करने का प्लान बना चुकी है। इसकी शुरुआत Mercedes-Benz EQC कार से हो चुकी है, जिसे भारत में अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया था।
लग्जरी और टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे आगे :- बात जब लग्जरी और टेक्नोलॉजी की हो तो इस मामले में Mercedes-Benz को हम सबसे ऊपर रखते हैं। इनकी कार में इस्तेमाल होने वाली उन्नत टेक्नोलॉजी से हर तरह के ग्राहक प्रभावित होते हैं। इनका इलेक्ट्रिक और टेक्नोलॉजी ब्रांड EQ भी अपने टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम की वजह से भविष्य के ऑटोमोबाइल सेक्टर को एक अलग ही रूप दे सकता है। इलेक्ट्रिक सूझबूझ को दर्शाने वाला यह भारत में पहला समर्पित लग्जरी इलेक्ट्रिक ब्रांड है। इस ब्रांड की पहली Mercedes-Benz EQC कार एक ऐसी लग्जरी ईवी कार है, जिसने भारतीय ऑटोमोटिव परिदृश्य में ई-मोबिलिटी और ‘सस्टेनेबल लग्जरी’ के एक नए युग की शुरुआत कर दी है। इस कार में वाइडस्क्रीन कॉकपिट, इको असिस्ट, यूनिक MBUX, मैक्स रेंज मोड, हाई वोल्टेज सेफ्टी, फ्रंट और रियर में LED स्ट्रिप लाइट, 10.25 इंच की ड्यूल इंफोटेनमेंट स्क्रीन, फ्रंट रो में मसाज फंक्शन जैसे ढेरों लग्जरी फीचर्स हैं।
इलेक्ट्रिक कारों का भविष्य :-
Mercedes-Benz की कारों को देखकर कोई भी कह सकता है कि यह ब्रांड ग्राहकों की सुविधा और नवाचार पर पूरा जोर देता है। इसकी भविष्य की परिकल्पना लग्जरी ऑटोमोबाइल उद्योग की परिकल्पना को दर्शाती है। बात करें इलेक्ट्रिक कारों की तो इनका EQ ब्रांड भविष्य में इनके ग्रीन कारों के पोर्टफोलियो को विस्तार देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इनका उद्देश्य भविष्य की कारों को लेकर स्पष्ट है, जो यह कहता है कि भविष्य में ग्राहकों ऐसी कार देना है, जो लग्जरी के साथ पर्यावरण के अनुकूल हो।
इलेक्ट्रिक कारों को लेकर गलतफहमियां :-
इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों में कई तरह की गलतफहमियां हैं। जैसे इसकी रेंज ज्यादा नहीं है, यह महंगी है, यह ज्यादा सुरक्षित नहीं है आदि। सबसे पहले तो यह समझना है कि अगर हमें भविष्य को प्रदूषण मुक्त वातावरण देना है, तो सतत विकास का रास्ता अपनाना ही होगा और इसमें सतत परिवहन एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। दूसरी बात, इलेक्ट्रिक कारों में रेंज की समस्या तब तक है जब तक देश में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या ज्यादा नहीं हो जाती। हालांकि, इस कमी को पूरा करने के लिए तेजी से काम हो रहा है। वैसे लग्जरी कार Mercedes-Benz EQC की रेंज 370 - 414 km की है, जिससे भारत के एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा आसानी से की जा सकती है। वहीं बात करें ईवी की कीमत की तो, पहली बार थोड़ा ज्यादा पैसा देना पड़ेगा, लेकिन बाद में रखरखाव के खर्चे बहुत कम और तेल के खर्चे न होने की वजह से यह आपके लिए फायदेमंद होगा। इसके अलावा, लिथियम आयन बैटरी की ज्वलनशीलता कम होने के कारण ICE वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन अधिक सुरक्षित हैं। सुरक्षा के मामले में EQC में तो 7 एयरबैग, अटेंशन असिस्ट, PRE-SAFE सिस्टम, ESP और एक्टिव ब्रेक असिस्ट जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स हैं।
आधारभूत संरचना पर निवेश :-
सरकारें ईवी आधारभूत संरचना को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है। चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए समझौता ज्ञापनों पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसके अलावा, अब जो भी मॉल, मेट्रो स्टेशन, हाई राइज बिल्डिंग, आईटी पार्क, पार्किंग हाउस आदि बनेंगे, उसमें ईवी के लिए चार्जिंग स्पेस देना अनिवार्य कर दिया गया है। उधर, ग्राहकों तक अपनी पहुंच को आसान बनाने के लिए देश में Mercedes-Benz इंडिया भी अपना आधारभूत संरचना लगातार विकसित कर रही है। इन्होंने देशभर में आधारभूत संरचना पर निवेश किया है और कई नए शो रूम बनाए हैं। इनके कर्नाटक में कुल 4 शोरूम है और पूरे दक्षिण भारत में 17 शोरूम है। इस अलावा जोधपुर, नागपुर, भुवनेशर और कटक में भी इन्होंने अपने नेटवर्क को बढ़ाएं हैं। फेस-1 के तहत दिल्ली, मुंबई, पुणे, बैंगलोर, चेन्नई और हैदराबाद में ग्राहकों के लिए समर्पित EQ कॉर्नर बनाया गया है, जहां वह Mercedes-Benz EQC खरीद सकते हैं। इस चीज ने कस्टमर्स को काफी आकर्षित किया और उन्हें पसंद भी आया। इससे Mercedes-Benz EQ की अधिक मांग उत्पन्न करने में मदद मिली और ग्राहकों ने और कारों का ऑर्डर दिया जो अभी डिलीवर की जा रही है। इन सबके अलावा कंपनी 100 से अधिक चार्जिंग स्टेशन का एक नेटवर्क स्थापित कर रही है, जो AC वॉलवॉक्स चार्जर होगा। वैसे EQC को 11 kW ऑन-बोर्ड चार्जर से अपग्रेड कर दिया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि इसका चार्जिंग समय कम हो चुका है। अब गाड़ी 3.5 घंटे में चार्ज हो जाएगी।
नए शहरों में EQC के दूसरे चरण का विस्तार :-
EQC अब आपके अपने शहर और आपके नजदीकी शोरूम और वेबसाइट से ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध है। फेस 2 के विस्तार में 50 शहरों और 94 आउटलेट्स को शामिल किया गया है, जहां EQC की बिक्री की जा रही है। इसके अलावा Mercedes-Benz शोरूम और वर्कशॉप अब EQC की बिक्री और सेवा के लिए प्रशिक्षित मैनपावर और इक्विपमेंट के साथ तैयार हैं। EQC की बढ़ती मांग को देखते हुए Mercedes-Benz ने अब EQC के अगले बैच के लिए बुकिंग फिर से शुरू कर दी है। EQC का अगला बैच शुरू हो चुका है। बुकिंग Mercedes-Benz इंडिया डीलरशिप और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन शुरू होगा।
ध्वनि और वायु प्रदूषण मुक्त वातावरण :-
यह सच है कि इलेक्ट्रिक कारें ऑटोमोबाइल का भविष्य है। अलग-अलग देशों की सरकारें लगातार प्रयास में लगी हैं कि जितना जल्दी हो सके पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियां इलेक्ट्रिक कारों में बदल लिए जाएं। इसके लिए सरकार भी नई ईवी लेने वाले ग्राहकों को कई तरह की अनुवृत्ति दे रही है। अलग-अलग टेक्नोलॉजी के आने की वजह से ईवी समय के साथ और बेहतर हो रही है। आज की इलेक्ट्रिक कारें रेंज के साथ बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
Mercedes-Benz EQC इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके अलावा ईवी अपनाने से ग्राहकों को रखरखाव, सेवा, ईंधन और मूल्यह्रास लागत आदि में फायदा होगा। सबसे बड़ी चीज अगर हम ईवी की ओर रुख करते हैं तो हम भविष्य की पीढ़ी के लिए एक ऐसी दुनिया छोड़कर जाएंगे, जहां गाड़ियों से निकलने वाले ध्वनि और वायु प्रदूषण बहुत कम होगा। सालों से Mercedes-Benz ने एक ब्रांड के रूप में लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी है कि जब भी लग्जरी कार लेने की ख्वाहिश होती है तो इस ब्रांड का नाम जरूर आता है। वर्षों से यह कार किसी की उपलब्धि या सफलता का पर्याय है, जो आज भी बरकरार है। Mercedes-Benz EQ ब्रांड के साथ भी यह सिलसिला जारी है, जिसका मुख्य मकसद है देश में ‘सस्टेनेबल लग्जरी’ को बढ़ावा देना।
लेखकः शक्ति सिंह
नोट : यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।
