विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Wagon R Facelift टेस्‍टिंग के दौरान फिर आई नजर, अब मिली किन फीचर्स की जानकारी?

Published: Tue, 22 Sep 2026 01:00 PM (IST)

वाहन निर्माता मारुति की ओर से हैचबैक सेगमेंट में Maruti Wagon R को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता जल्‍द ...और पढ़ें

Image: What The Fuel

Image: What The Fuel

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक सेगमेंट में Maruti Wagon R को भी लंबे समय से बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस कार के Facelift को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इसको हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी फेसलिफ्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली वैगन आर के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस कार के फेसलिफ्ट की टेस्टिंग की जा रही है।

हो रही टेस्‍टिंंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की लगातार टेस्‍टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसे एक बार फिर से देखा गया है। जिस दौरान इस कार में हुए कुछ बदलावों और फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

क्‍या मिली जानकारी

मारुति की ओर से वैगन आर फेसलिफ्ट में आयताकार हेडलाइट दी जाएंगी। यह मौजूदा वर्जन के मुकाबले थोड़ी अलग हो सकती हैं। इसके साथ ही नए डिजाइन की फ्रंट ग्रिल भी मिल सकती है। इस कार में मौजूदा वर्जन की तरह ही टेल लाइट, रियर बंपर दिया जाएगा, जिसमें वर्टिकल रिफ्लेक्‍टर को भी दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें नया इंटीरियर, नया इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, नया इंजन और अंडरबॉडी सीएनजी टैंक को भी दिया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस कार में भी नया जेड सीरीज का 1.2 लीटर इंजन दिया जा सकता है। जिसके साथ अंडरबॉडी सीएनजी टैंक भी मिल सकता है और इसमें पांच स्‍पीड मैनुअल के साथ एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्‍प भी दिया जा सकता है। यही इंजन मारुति की ओर से स्विफ्ट, डिजायर में भी ऑफर किया जाता है।

कब होगी लॉन्‍च

मारुति की ओर से अभी सिर्फ इस कार की टेस्‍टिंग की जा रही है। इसके लॉन्‍च को लेकर मारुति की ओर से किसी भी तरह की जानकारी को नहीं दिया गया है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे साल के आखिर तक भारत में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?