विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Wagon R के बाद अब Maruti Victoris का नंबर? Flex Fuel 'E85' या CBG के साथ आ सकती है ये SUV

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:43 PM (IST)

Maruti Victoris Spied: मारुति सुजुकी अपनी Victoris SUV के लिए ग्रीन एनर्जी विकल्पों का परीक्षण कर रही है, जिसमें कंप्रेस्ड बायो-मीथेन गैस (CBG) और E85 फ्लेक्स फ्यूल तकनीक शामिल है।

Image: RushLane

Image: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki के पास ग्राहकों के लिए कई सारे ग्रीन एनर्जी विकल्प मौजूद हैं। हाल ही में Maruti Victoris के टेस्ट म्यूल को देखा गया है जो पूरी तरह कवर्ड था और इसे देख कर ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि क्या यह कंप्रेस्ड बायो-मीथेन गैस या E85 फ्लेक्स फ्यूल तकनीक की टेस्टिंग कर रह रहा है।

ग्रीन फ्यूल टेस्टिंग

Maruti Suzuki ने लगभग एक साल पहले Victoris को लॉन्च किया था और यह उनकी अब तक की सबसे एडवांस और तकनीक से लैस SUV है। ऐसी उम्मीद है कि यह टेस्ट-म्यूल 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से चलने वाला फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक हो सकता है या फिर CBG हो सकता है।

Wagon R फ्लेक्स फ्यूल

Maruti Suzuki ने भारत में पहले ही Wagon R Flex Fuel लॉन्च कर दी है जो E20 से लेकर E85 तक के कई फ्यूल मिक्सर पर चल सकता है। यह Maruti के 1.2 लीटर K12 इंजन के एक मॉडिफाइड वर्जन पर चलती है जिसे E20 और E85 के बीच के फ्यूल मिक्सर पर चलने के लिए ट्यून किया गया है। इसके साथ ही इसमें बेहतर फ्यूल स्टोरेज, फ्यूल डिस्ट्रीब्यूशन और फ्यूल इंजेक्श सिस्टम भी दिए गए हैं।

जापान मोटर शो

अक्टूबर 2025 में Japan Motor Show 2025 में Victoris के एक CBG वेरिएंट को पेश किया गया था जो Victoris CNG के हार्डवेयर पर ही आधारित था लेकिन इसे बायो-मीथेन जलाने (Combust) के लिए ट्यून किया गया था। इसमें CBG भरने के लिए फ्यूल फिलक कैप के अंदर एक नोजल दिया गया था।

CNG और CBG में क्या है अंतर?

CNG के उलट जो एनर्जी का एक Non-Renewable सोर्स है और CBG सड़े हुए कार्बनिक मैटर और डेयरी वेस्ट से बनने वाली बायो-मीथन गैस है। CBG एक Renewable टाइप का इंजन और इसे कम समय में भी तैयार किया जा सकता है जबकि CNG को बनने में बहुत लंबा समय लगता है।

यह भी पढ़ें- 510 किमी रेंज और 28kmpl माइलेज वाली इन गाड़ियों की बंपर बिक्री, TATA-Kia को टक्कर देकर टॉप-5 में शामिल