विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki Victoris: धांसू लुक और कॉपर टच के साथ आया Aurum Edition, जानिए क्या है खास

Published: Sat, 24 Oct 2026 12:29 PM (IST)

Maruti Suzuki Victoris Aurum Edition: मारुति सुजुकी ने अपनी Victoris SUV के एक साल पूरे होने पर नया Aurum Edition ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki India Limited ने Victoris SUV के एक साल पूरे होने पर नए Aurum Edition को लॉन्च किया है। तकनीक पसंद ग्राहकों के लिए तैयार की गई उस तकनीक से भरपूर SUV के नए सेलिब्रेटरी Victoris Aurum Edition को स्ट्रॉंग हाइब्रिड तकनीक और EV मोड के साथ 22,900 रुपए की किट कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Aurum Edition का मतलब

Aurum Edition का गोल्ड के लैटिन शब्द से लिया गया है जो इस SUV से पहले सक्सेस ईयर को दिखाता है। इस स्पेशल डिजाइन में स्किड प्लेट्स और व्हील आर्च पर कॉपर एक्सेंट्स के साथ अनूठा स्टाइल दिया गया है जिसे कई सारे क्रोम डिटेल्स के साथ और ज्यादा बेहतर बनाया गया है। इन बदलावों के अलावा, इस एडिशन में नए ऑल-वेदर 3D केबिन और बूट मैट दिए गए हैं जिससे इसका इस्तेमाल भी आसान हो जाता है।

डिजाइन थीम और इंसर्ट्स

नई Maruti Suzuki Victoris Aurum Edition को एक अनोखी डिजाइन थीम के साथ तैयार किया गया है जिसमें आगे, साइड और पीछे की स्किड प्लेट्स और व्हील आर्च पर कॉपर कलर के इंसर्ट्स दिए गए हैं। इस गाड़ी को अलग दिखाने के लिए इसमें फ्रंट ग्रिल, फेंडर, बंपर, बॉडी साइड मोल्डिंग और डोर वाइजर पर अट्रैक्टिव क्रोम एक्सेसरीज दी गई हैं।

इसके अलावा इसमें नए ऑल वेदर 3D केबिन मैट, 3D बूट मैट और रियर ट्रंक सिल गार्ड दिए गए हैं जो इसे बाकी गाड़ियां से अलग बनाते हैं।

शाहिद कपूर के साथ साझेदारी

नई Victoris Aurum Edition के खास अंदाज को और बेहतर बनाने के लिए बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर के साथ साझेदारी की गई है जो भारतीय सिनेमा के सबसे एनर्जेटिक और स्टाइलिश सितारों में से एक है। Victoris ने बहुत तेजी से बड़ी सफलता हासिल की है और भारत में किसी भी बाकी पैसेंजर गाड़ी की तुलना में सबसे तेजी से 1 लाख और 1.5 लाख बिक्री के आंकड़े को पार किया है।

इस सफलता के साथ-साथ इसे कई बड़े पुरस्कार भी मिले हैं जिसमें इंडियर कार ऑफ द ईयर और प्रमुख ऑटोमोबाइल पब्लिकेशंस से मिली मान्यता भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- Wagon R के बाद अब Maruti Victoris का नंबर? Flex Fuel 'E85' या CBG के साथ आ सकती है ये SUV