Maruti Suzuki लॉन्च कर सकती है पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, मिल सकती है 500 किमी की रेंज और ADAS
Maruti YMC Electric: मारुति सुजुकी अपनी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है जो 500 तक की रेंज के साथ 2027 में लॉन्च हो सकती है।

Image: carlord_767/instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki के एक टेस्टिंग म्यूल देखा गया है जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी की एक इलेक्टिक 7-सीटर कार है। इसे पहले भी कई बार देखा जा चुका है। नई तस्वीरों में इसके पीछे के डिजाइन का पता चलता है। इस आने वाली 7-सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी को YMC कहा जा रहा है जो Maruti की 7-सीटर इलेक्ट्रिक होगी।
कैसा हो सकता है डिजाइन?
Maruti की आने वाली इलेक्ट्रिक 7-सीटर की बहुत ज्यादा अभी तक सामने नहीं आ पाई है। पिछली तस्वीरों में एक छोटा बोनट और लंबा आकार देखा गया था। बॉडी क्लैडिंग जैसी इसमें कई SUV वाली खूबियां मौजूद हैं लेकिन Kia Clavis और Maruti की अपनी XL6 भी ये मिलती हैं। हालांकि, YMC की बनावट काफी हद तक Maruti e-Vitara जैसी लगती है। इसके 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

कैसा है रियर डिजाइन?
हाल ही में जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें रियर डिजाइन उससे एक एंड-टू-एंड कनेक्टेड टेल लाइट डिजाइन और स्क्वायर टेलगेट ओपनिंग दिखता है। इसके अलावा इसमें शार्क फिन एंटीना, हाई-माउंट स्टॉप लैंप, रियर डिफॉगर, रियर वॉशर और वाइपर जैसे चीजें दिखती हैं। पहले सामने आई तस्वीरों में साइड प्रोफाइल से एयरोडायनेमक व्हील्स और इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल वाले ORVM भी दिखाई देते हैं। रियर में एक वाइपर और रियर बंपर के निचले हिस्से में रिफ्लेक्टर्स दिए गए हैं।
YMC का एक्सटीरियर डिजाइन
इसमें e-Vitara जैसे 18-इंच के अलॉय व्हील, 225-सेक्शन के टायर, ऑल-LED लाइटिंग, बॉडी क्लैडिंग होने की संभावना है। लेकिन, e-Vitara के उलट इसका फ्यूल फिलर कैप, इलेक्ट्रिक में चार्जिंग पोर्ट, पीछे के लेफ्ट क्वार्टर पैनल पर दिखाई देता है। इसमें 7-सीटर विकल्प के अलावा ADAS जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
YMC Eleectric के बैटरी और मोटर को e-Vitara के साथ शेयर किया जा सकता है जिसमें लगभग 61kWh की बैटरी होगी जो लगभग 500 किमी की रेंज और 172bhp तक की FWD मोटर का दावा करती है।
यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki YMC इलेक्ट्रिक MPV, मिलेगा नया डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ 470 किमी तक की रेंज
