Maruti Suzuki YMC इलेक्ट्रिक MPV, मिलेगा नया डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ 470 किमी तक की रेंज
Maruti Suzuki YMC Electric: मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी नई 3-रो इलेक्ट्रिक MPV, कोडनेम YMC, लॉन्च करने की तैयारी में ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki इस साल एक नई 3-रो इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च कर सकती है। Maruti की इस इलेक्ट्रिक MPV का कोडनेम YMC है जिसे हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। उम्मीद है कि इसे साल 2026 के अंत तक देश में लॉन्च किया जा सकता है। आइए इसके संभावित डिजाइन और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
प्लैटफॉर्म और पावरट्रेन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Maruti Suzuki YMC का प्लैटफॉर्म E Vitara के साथ शेयर किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि, E Vitara एक स्केटबोर्ड प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करती है और ऐसी उम्मीद है कि इसमें ई विटारा वाले ही बैटरी विकल्प और पावरट्रेन दिए जा सकते हैं। हालांकि, साइज बड़ा होने की वजह से इसकी रेंज E Vitara की तुलना में थोड़ी कम हो सकती है।
बता दें कि, e Vitara की क्लेम्ड रेंज 543 किमी (ARAI) तक है तो वहीं Maruti Suzuki YMC की क्लेम्ड रेंज 470 किमी तक हो सकती है।
डिजाइन और लुक
Maruti Suzuki YMC के टेस्ट म्यूल को भारी कवर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। हालांकि, स्पाई तस्वीरों से कई डिजाइन डिटेल्स सामने आई हैं। इस प्रोटोटाइप के आगे का हिस्सा सीधा और इसका कुल आकार थोड़ा चौकोर है। उम्मीद है कि इसमें आइब्रो-शेप्ड के LED DRL और पहले LED हेडलैंप का सेट मिलेगा।
साइड और रियर प्रोफाइल
इसके साइड प्रोफाइल में एयरोडायनेमिक व्हील्स और इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल वाले OVRMs दिखाई देते हैं। पीछे की तरफ एक वाइपर दिखाई दे रहा है और रियर बंपर पर नीचे की तरफ रिफ्लेक्टर्स लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Honda की नई इलेक्ट्रिक SUV '0 Alpha' जल्द हो सकती है लॉन्च, 15 मिनट में 80% चार्जिंग और 500 किमी की रेंज
