विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda की नई इलेक्ट्रिक SUV '0 Alpha' जल्द हो सकती है लॉन्च, 15 मिनट में 80% चार्जिंग और 500 किमी की रेंज

Published: Sat, 03 Oct 2026 03:02 PM (IST)

Honda 0 Alpha EV: होंडा जल्द ही भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 0 Alpha लाने की तैयारी में है। ...और पढ़ें

Image: Auto Intel India

Image: Auto Intel India

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda Cars की साल 2030 कर भारत में 10 नई कारें लॉन्च करने की योजना है। इनमें एक नई सब-4 मीटर SUV और एक नई मिडसाइज SUV शामिल हैं। Honda 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV पर भी काम कर रही है जिसे पिछले कुछ महीनों में कई बार देखा गया है। नई तस्वीरों से पता चलता है कि 0 Alpha EV सड़क पर टेस्टिंग से गुजर रही है।

डिजाइन और लुक

Honda ने अपनी 0 Alpha EV के लिए काफी हद कर एक व्यावहारिक डिजाइन को चुना है। इसका सिलहूट आज के समय की मॉडर्न SUV के आम डिजाइन से काफी अलग दिखता है। Honda 0 Alpha की लंबाई और ऊंचाई अच्छी-खासी है जिससे सभी पैसेंजर्स के लिए अंदर अच्छी जगह मिल सके। साइड प्रोफाइल में स्मूथ शेप्ड पैनल और चौकोर व्हील आर्चेस दिए गए हैं। इस SUV में एयरो-एफिशिएंट पहियों का इस्तेमाल किया गया है जो काफी बड़े दिखते हैं।

रियर और फ्रंट डिजाइन

पीछे की तरफ Honda 0 Alpha में एक लगभग फ्लैट बूट लिड, रूफ स्पॉइलर, एक बड़ी विंडस्क्रीन, एक लेयर्ड बंपर और हॉरिजॉन्टली लगे रिफ्लेक्टर्स दिए गए हैं। इससे पहले सामने आई स्पाई शॉट्स में वर्टिकल टेल लैंप्स देखने को मिले थे। फ्रंट में 0 Alpha EV में एक सीधा फेशिया, क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल और एक बंपर हिस्सा दिया गया है। साथ ही, इस SUV में शार्प लाइटिंग एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है।

इंटीरियर और फीचर्स

Honda ने 0 Alpha में कई सारे फीचर्स दिए हैं। इससे पहले सामने आई तस्वीरों में बीच में लगी एक बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिखी थी। इसके अलावा, इसमें एक रेकटेंगुलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है। ऐसी उम्मीद है कि Honda 0 Alpha EV में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ईवी से जुड़े कई खास फीचर्स मिलेंगे।

इस SUV में एक नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिस पर मल्टी-फंक्शन कंट्रोल हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में बेहतर इस्तेमाल के लिए डिजिटल के साथ-साथ फिजिकल बटन भी दिए जाने की उम्मीद है।

बैटरी रेंज और चार्जिंग

Honda 0 Alpha EV की पूरी डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, इस SUV में 65kWh से 75kWh क LFP बैटरी पैक दिए जा सकते हैं जिसकी रेंज 500 किमी या उससे ज्यादा की हो सकती है। इस SUV में DC Fast Charging मिलेगी जिससे बैटरी को 20% से 80% तक लगभग 15 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा।

साइज और परफॉर्मेंस

Honda 0 Alpha EV का व्हीलबेस लगभग 2,700mm से 2,800mm हो सकता है जो Elevate SUV से लगभग 100mm ज्यादा लंबा है। इस गाड़ी में सिंगल-मोटर और फ्रंट-व्हील ड्राइव मिलने की संभावना है। लॉन्च होने के बाद भारत में Honda 0 Alpha का मुकाबला Hyundai Creta EV और TATA Sierra EV जैसी गाड़ियों से होगा। इसके इस साल के आखिर में दीवाली के बाद या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले शुरू हुई 2026 Honda Elevate की बुकिंग, इतनी कीमत में कर सकते हैं बुक