विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉन्च से पहले शुरू हुई 2026 Honda Elevate की बुकिंग, इतनी कीमत में कर सकते हैं बुक

Published: Thu, 01 Oct 2026 12:31 PM (GMT+05:30)

Honda Elevate Bookings: होंडा ने भारत में एलिवेट की प्री-बुकिंग शरू कर दी है जिसमें नया डिजाइन, बेहतर इंटीरियर और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda Cars India Limited ने आज बोल्ड और स्टाइलिश नई Honda Elevate के लिए प्री-बुकिंग को शुरू कर दिया है। इस कार की प्री-बुकिंग देश भर के सभी अधिकृत होंडा डीलरशिप पर 21,000 रुपए की बुकिंग अमाउंट देकर किया जा सकता है।

एक्सटीरियर और डिजाइन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फेसलिफ्ट को पूरी तरह नया लुक देने के बजाय डिजाइन में कुछ ही बदलावों की उम्मीद है। इसके बंपर, अलॉय व्हील्स और लाइटिंग एलिमेंट्स में बदलाव की उम्मीद है जबकि Elevate का कुल आकार पहला जैसा ही रह सकता है। टेल-लैंप्स में नए लाइटिंग ग्राफिक्स मिल सकते हैं जबकि फ्रंट में Honda की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित होकर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

केबिन और इंटीरियर

हालांकि, केबिन में ज्यादा बड़े और खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Honda की तरफ से एक 10.25 इंच की टचस्क्रीन भी दी जा सकती है जो अपडेटेड सिटी में मिलने वाली यूनिट जैसा ही है। इसके डैशबोर्ड के लेआउट को पूरी तरह बदले बिना नए अपहोल्स्ट्री और केबिन ट्रिम भी मिलने की उम्मीद है जिससे Elevate ज्यादा आधुनिक लग सकती है।

कमियां होंगी दूर

बता दें कि, Honda उन फीचर्स की कमियों को दूर कर सकती है जो बाकी गाड़ियों के मुकाबले काफी साफ नजर आने लगी थीं। Facelift मॉडल में फैक्ट्री-फिटेड के तौर पर 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी मिलने की उम्मीद है।

इंजन और गियरबॉक्स

Elevate Facelift में मौजूदा 1.5 लीटर, 4-सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को ही जारी रखने की उम्मीद है। यह इंजन 121hp की पावर और 145nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे या तो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 7-स्टेप CVT ऑटोमैटिक के साथ पेश किया जाता है।

स्ट्रॉंग हाइब्रिड विकल्प

बता दें कि, Honda City में 1.5 लीटर स्ट्रॉंग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन भी मिलता है जो 126hp की पावर और 253nm का टॉर्क देता है। हालांकि, Elevate सिटी पर ही आधारित है लेकिन Honda ने अभी तक Elevate में यह हाइब्रिड इंजन नहीं दिया है। Honda Elevate की एक्स-शोरूम कीमत 11.81 लाख रुपए से 16.36 लाख रुपए के बीच है। नए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत भी इसी के आस-पास होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Honda Elevate के बेस वेरिएंट को घर है लाना, दो लाख Down Payment के बाद देनी होगी इतनी EMI