Car Sales November 2018: मारुति की बिक्री में आई गिरावट, होडा की सेल्स बढ़ी
कार निर्माता कंपनियों ने अपनी नवंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। कार निर्माता कंपनियों ने अपनी नवंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस महीने की सेल्स रिपोर्ट इसलिए भी खास है क्योंकि दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारी सीजन के बाद यह पहला रिपोर्ट है। तो जानते हैं किस कंपनी का भारतीय बाजार में रहा दबदबा।
Maruti Suzuki
Maruti Suzuki India की घरेलु बिक्री में 0.7 फीसद की गिरावट आई है, जहां नवंबर महीने में कंपनी के 1,53,539 यूनिट्स बिके हैं। Maruti Suzuki India की सेल्स रिपोर्ट की तुलना अगर नवंबर 2017 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने कंपनी के 1,54,600 यूनिट्स बिके थे।
घरेलु बाजार की बात करें तो Maruti Suzuki के नवंबर 2018 में 1,46,018 यूनिट्स बिके। जबकि, कंपनी ने 7,521 यूनिट्स का निर्यात किया। Maruti Suzuki की घरेलु बाजार में सेल्स की साल-दर-साल 0.5 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, नियार्त में भी 19.1 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।
पैसेंजर वाहनों के सेगमेंट में कंपनी की सेल्स में 0.3 फीसदी की गिरावट आई है, जहां 1,43,890 यूनिट्स बिके हैं। हालांकि, हल्के वाहनों में कंपनी की सेल्स में 112.2 फीसद की बढ़ौतरी दर्ज की गई है।
Ford India
Ford India की नवंबर 2018 में 19,905 यूनिट्स बिके हैं। पिछले साल इस महीने में कंपनी के 27,019 यूनिट्स बिके थे। कंपनी की सेल्स रिपोर्ट में 26 फीसद की गिरावट देखी गई है।
घरेलु बाजार में Ford के नवंबर 2018 में 6,375 यूनिट्स बिके हैं। जबकि, नवंबर 2017 में कंपनी के 7,777 यूनिट्स भारतीय बाजार में बिके थे।
Ford India की सेल्स रिपोर्ट में निर्यात में भी गिरावट देखी गई है। कंपनी ने नवंबर 2018 में 13,530 यूनिट्स की निर्यात किया है। जबकि, नवंबर 2017 में Ford ने 19,242 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था।
Honda Cars India
Honda Cars India ने पिछले महीने 10.67 फीसद की बढ़त के साथ 13,549 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने कुल 12,102 वाहनों की बिक्री की थी, जिसमें घरेलू बिक्री और निर्यात दोनों शामिल हैं। कंपनी ने घरेलू बाजार में 10 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 13,003 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि नवंबर 2017 में यह आंकड़ा 11,819 यूनिट्स का था। कंपनी के निर्यात में इस बार सबसे ज्यादा 48 फीसद की बढ़ोतरी हुई है और पिछले महीने 543 यूनिट्स का निर्यात किया है, जबकि नवंबर 2017 में यह आंकड़ा 283 यूनिट्स का था।
Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 17 फीसद की बढ़त के साथ पिछले महीने 45,101 वाहनों की बिक्री की है। पिछले साल इस महीने यह आंकड़ा 38,570 यूनिट्स का था। वहीं, पैसेंजर वाहन में नवंबर महीने में 1 फीसद की मामूली बढ़त के साथ 16,188 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि नवंबर 2017 में यह आंकड़ा 16,030 यूनिट्स का था।
घरेलू बाजार में कंपनी ने 15 फीसद की बढ़त हासिल की है। वहीं, निर्यात में 40 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 3,537 वाहनों का निर्यात किया है, जबकि नवबंर 2017 में यह आंकड़ा 2,531 यूनिट्स का था।
Tata Motors
देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के लिए नवंबर महीना काफी निराशाजनक रहा। कंपनी ने नवबंर महीने में 4 फीसद की गिरावट के साथ (CV+PV) में 50,470 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि नवंबर 2017 में यह आंकड़ा 52,464 यूनिट्स का था।अप्रैल और नवंबर 2018 के बीच कंपनी की घरेलू बाजार में संचयी बिक्री 30 फीसद की वृद्धि के साथ 447,532 यूनिट्स रही है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 344,137 यूनिट्स रहा था।