Move to Jagran APP

Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra से Tata तक, सितंबर महीने में धुंआधार बिकीं ये 10 गाड़ियां

maruti suzuki vitara brezza hyundai venue kia seltos hyundai creta mahindra scorpio ford ecosport tata nexon mg hector mahindra xuv300 honda wr-v best selling suvs

By Shridhar MishraEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 07:42 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 09:39 PM (IST)
Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra से Tata तक, सितंबर महीने में धुंआधार बिकीं ये 10 गाड़ियां
Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra से Tata तक, सितंबर महीने में धुंआधार बिकीं ये 10 गाड़ियां

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप एक नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए कि सितंबर महीने में किन 10 SUVs को भारतीय ग्राहकों ने सबसे ज्यादा खरीदा है। हम आपको Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra, Ford, MG Hector, Kia Motor से लेकर Tata Motors और Honda की सितंबर 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप यह तय कर सकें कि सितंबर महीने की दस सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में आपके लिए कौन रहेगी सबसे बेहतर गाड़ी। डालते हैं एक नजर,

loksabha election banner

  • Maruti Suzuki Vitara Brezza- सितंबर 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। भारतीय बाजार में इसके 10,362 यूनिट्स बिके हैं।
  • Hyundai Venue- Hyundai Venue भारतीय बाजार में Vitara Brezza के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। इसके सितंबर 2019 में 7,942 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
  • Kia Seltos- Kia Motors की देश में सबसे पहली गाड़ी को भारतीय ग्राहकों ने काफी पसंद किया है। Kia Seltos को सितंबर 2019 में 7,754 ग्राहकों ने खरीदा है।
  • Hyundai Creta- Creta भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी की एक लोकप्रिय SUV है। सितंबर 2019 में इसके 6,641 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
  • Mahindra Scorpio- Mahindra Scorpio एक लोकप्रिय SUV है, जिसके 3,600 यूनिट्स को भारतीय बाजार में खरीदा गया है।
  • Ford EcoSport- Ford EcoSport के भारतीय बाजार में 3,139 यूनिट्स बिके हैं।
  • Tata Nexon- Tata Nexon भारत में एक लोकप्रिय SUV है। सितंबर 2019 में इसके 2,842 यूनिट्स बिके हैं। बिक्री के मामले में यह छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है।
  • MG Hector- MG Hector भारत में MG Motors की पहली गाड़ी है, जिसे कंपनी भारत की पहली Internet Car नाम से बुलाती है। भारत में इस गाड़ी को लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है। सितंबर 2019 में इसके 2,608 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
  • Mahindra XUV300- Mahindra XUV300 के सितंबर 2019 में 2,492 यूनिट्स कि बिक्री हुई है।
  • Honda WR-V- सितंबर 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVS में Honda WR-V दसवें स्थान पर है। इसके 1,341 यूनिट्स की सितंबर महीने में बिक्री हुई है।

Data Source: Auto Pundit


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.