विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti Suzuki जल्द लॉन्च करेगी Toyota बेस्ड 7-सीटर हाइब्रिड SUV, 2030 तक 6 EV का प्लान

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Thu, 27 Apr 2023 08:37 AM (IST)

मारुति देश में सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। आपको बता दें वाहन निर्माता ...और पढ़ें

Maruti Suzuki to launch Toyota based 7-seater hybrid SUV soon
Maruti Suzuki to launch Toyota based 7-seater hybrid SUV soon

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।  देश में सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने खुलासा किया है कि वो अगले दो महीनों में एक नई 7 -सीटर हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ये ये पुष्टि की है कि वो प्रीमियम एसयूवी टोयोटा की मजबूत -हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल करेगी। अभी आने वाले वाहन के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इनोवा हाई क्रॉस के समान प्लेटफॉर्म और हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल करेगी। नई एसयूवी को मार्केट में जून के अंत या जुलाई 2023 के शुरुआत में किया जा सकता है।

टोयोटा इनोवा हाई क्रॉस

इसके हाई वेरिएंट पर, टोयोटा इनोवा हाई क्रॉस - 2.0 लीटर एनए पेट्रोल हाइब्रिड इंजन का इस्तेमाल करती है जो 186 पीएस की अधिकतम पावर और 206 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। जबकि टोयोटा इनोवा एक एमपीवी है, एसयूवी पर बेस्ड इसका डिजाइन होने के बावजूद , कार के मारुति सुजुकी वेरिएंट को एसयूवी के रूप में पेश किया जाएगा।

मारुति सुजुकी हाइब्रिड 7 सीटर

मारुति सुजुकी हाइब्रिड 7 सीटर एसयूवी को बाहर की तरफ से बिलकुल नया डिजाइन किया जाएगा,जो इनोवा हाई क्रॉस से अलग दिखाई देगी। केबिन में थोड़ा सा बदलाव हो सकता है। इस कार में आपको कई सुविधाएं मिल सकती है।

मारुति सुजुकी

मारुति देश की सबसे लोकप्रिय कंपनी में से एक है। कंपनी ने ये खुलासा किया है कि वह 2030 तक भारतीय बाजार में छह इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। वाहन निर्माता कंपनी ने भारत में ईवी स्पेस में एंट्री नहीं की है, इसलिए एक दमदार ईवी लाइन-अप मारुति सुजुकी को बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने में मदद करेगा। मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार के लिए कई ईवी की योजना बनाई है, इसके बावजूद कंपनी सीएनजी, इथेनॉल और यहां तक कि हाइब्रिड तकनीक जैसी  ऑप्शनल ईंधन पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी।