Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Maruti Suzuki से Hyundai तक, ये हैं साल की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Wed, 01 May 2019 04:00 PM (IST)

    Maruti Suzuki से Hyundai तक इन 10 पैसेंजर कारों की भारतीय बाजार में ज्यादा बिक्री हुई है

    Maruti Suzuki से Hyundai तक, ये हैं साल की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Maruti Suzuki से Hyundai तक आज हम आपको 10 ऐसी पैसेंजर कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। इनमें Maruti Suzuki की सात कारें और Hyundai की तीन कारें शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा Alto की बिक्री हुई है। Maruti Suzuki Alto की अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक 2,59,401 कारें बाजार में बिकी हैं। आज हम आपको इन 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कारों के नामों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि वित्तवर्ष 2017-18 के मुकाबले वित्तवर्ष 2018-19 में किस कार का परफॉर्मेंस कैसा रहा। डालते हैं इन कारों के नामों और बिक्री पर एक नजर,

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Suzuki Alto

    Maruti Suzuki की Alto सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर व्हीकल बन गई है। कंपनी ने अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक इसकी 2,59,401 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक इसकी 2,58,539 यूनिट्स बिक्रीं थी।

    Maruti Suzuki Dzire

    Maruti Suzuki Dzire की वित्तवर्ष 2018-19 में 2,53,859 यूनिट्स बिक्री हैं। वहीं, वित्तवर्ष 2017-18 में इसकी 2,40,124 कारें बिकी थी।

    Maruti Suzuki Swift

    Maruti Suzuki Swift कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक है। Maruti ने अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक इसके 2,23,924 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक इसकी 1,75,928 यूनिट्स बाजार में बिक्रीं थी।

    Maruti Suzuki Baleno

    Maruti Suzuki Baleno कंपनी की सबसे नई प्रीमियम हैचबैक है। Maruti ने अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक इसके 2,12,330 यूनिट्स बेचे हैं। वहीं, अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक इसके 1,90,480 यूनिट्स बिके थे।

    Maruti Suzuki Vitara Brezza

    Vitara Brezza कंपनी की एक लोकप्रिय सब्कॉम्पैक्ट SUV है। Vitara Brezza के वित्तवर्ष 2018-19 में 1,57,880 यूनिट्स बिके है। वहीं, वित्तवर्ष 2017-18 में इसके 1,48,462 यूनिट्स बिके थे।

    Hyundai Elite i20

    Hyundai Elite i20 टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर व्हीकल में छठे नंबर पर आती है। Elite i20 के वित्तवर्ष 2018-19 में 1,40,225 यूनिट्स बिके हैं। वहीं, वित्तवर्ष 2017-18 में इसके 1,36,182 यूनिट्स बिके थे।

    Hyundai Grand i10

    Hyundai Elite i20 सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर व्हीकल है। वित्तवर्ष 2018-19 में Grand i10 की 1,26,041 कारें बिकी हैं। वहीं, वित्तवर्ष 2017-18 में इसकी 1,51,113 कारें बिकीं थी।

    Hyundai Creta

    Hyundai Creta की वित्तवर्ष 2018-19 में 1,24,300 कारें बिकी हैं। वहीं, वित्तवर्ष 2017-18 में इसकी 1,07,136 कारें बिकीं थी।

    Maruti Suzuki Wagon R

    वित्तवर्ष 2018-19 में Wagon R के 1,19,649 यूनिट्स बिके हैं। वहीं, वित्तवर्ष 2017-18 में इसके 1,68,644 यूनिट्स बिके थे।

    Maruti Suzuki Celerio

    वित्तवर्ष 2018-19 में Celerio की 1,03,734 कारें बाजार में बिकी हैं। वहीं, वित्तवर्ष 2017-18 में इसकी 94,721 यूनिट्स बिकीं थी।